पर्यटन विकास के लिए नैनीताल को — करोड़ रुपए की स्वीकृति, सांसद अजय भट्ट का आभार।

पर्यटन विकास के लिए नैनीताल को 177.91 करोड़ रुपए की स्वीकृति, सांसद  अजय भट्ट का आभार।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने नैनीताल के बलियानाला डाउनस्ट्रीम के ट्रीटमेंट के लिए 177.91 करोड रुपए की वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है।

यह भी पढ़ें 👉  नंदा देवी महोत्सव में सुरक्षा का चाक-चौबंद इंतजाम, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर।

 

 

केंद्रीय मंत्री  भट्ट ने कहा कि नैनीताल के तल्लीताल में बलिया नाला क्षेत्र में भूस्खलन और भू धसाव को रोकने के लिए सरकार पूर्ण रूप से प्रयासरत है इसी कड़ी में मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा क्षेत्र के सुरक्षात्मक कार्य एवं पर्यटन विकास संबंधी कार्यों के लिए 177. 91 करोड़ रुपए की वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त के रूप में 20 करोड़ की धनराशि अवमुक्त की है।

यह भी पढ़ें 👉  बेटियो की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं" - SSP डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के त्वरित एक्शन से नैनीताल पुलिस की बड़ी सफलता, विशेष टीम ने तीनों बालिकाओं को हिमांचल से सुरक्षित खोजकर परिजनों को सौंपा—मायूस चेहरों पर खुशी बिखेरी।

 

 

भट्ट ने कहा कि जल्द सरकार के प्रयासों से धरातल में कार्य शुरू होगा  भट्ट ने बजट आवंटित करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है।