सड़क हादसा : शिक्षका की सड़क हादसे में मौत, दो दिन पहले ही हूई थी सगाई।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

सगाई के अगले दिन यूनिवर्सिटी जा रहीं ग्राफिक एरा की शिक्षक की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह स्कूटर से सड़क पार कर रही थीं, तभी सामने से आई रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वहीं, दो दिन पहले जिस घर में खुशियां आई थीं, वहां अब मातम पसर गया।

यह भी पढ़ें 👉  जंगल, बिजली, सिंचाई और जर्जर स्कूलों का मुद्दा उठा, जनसभा में रामपाल सिंह ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं।

 

 

एसओ नेहरू कॉलोनी लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह हरिद्वार बाईपास पर हादसे की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां एक युवती लहूलुहान पड़ी थी। पास में ही क्षतिग्रस्त स्कूटर और रोडवेज की बस खड़ी थी। पुलिस ने युवती को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन, दोपहर में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवती की पहचान प्रीति जगूड़ी (25) पुत्री जयप्रकाश जगूड़ी निवासी अजबपुर के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  तीनपानी फ्लाईओवर पर बड़ा सड़क हादसा, तेज रफ्तार में पलटी कार; SSP ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा।

 

 

एसओ ने बताया कि प्रीति जगूड़ी ग्राफिक एरा विवि विवि में नर्सिंग की शिक्षक थीं। बुधवार को ही उनकी सगाई हुई थी। रोज की तरह बृहस्पतिवार को भी सुबह करीब आठ बजे घर से विवि के लिए निकली थीं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार देने की तैयारी, CM धामी ने बताया अनुपूरक बजट का रोडमैप।

 

 

हरिद्वार बाईपास पर स्कूटर से सड़क पार करने लगीं। इस बीच आईएसबीटी की ओर जाती बस ने स्कूटर को टक्कर मार दी। प्रीति के पिता सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं।