सड़क हादसा : अयनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में जा गिरी, एक छात्रा की मौत दो घायल।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

कानपुर। घाटमपुर क्षेत्र के गजनेर मार्ग पर स्थित हथेई मोड़ पर तेज रफ़्तार बाइक अयनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर घायल हो गए। रहागीरो ने एम्बुलेंस की मदद से गजनेर सीएचसी पहुँचाया जहां से तीनों को गंभीर हालत में कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया। जहां रास्ते में छात्रा की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कानपुर के तात्या टोपे नगर निवासी सौरभ पुत्र हरनाम कटियार ने बताया कि उसकी बहन नेहा का बीएससी फ़ाइनल का पेपर नंदना स्थित कॉलेज में था।

यह भी पढ़ें 👉  “चोरी के सोने से गाड़ी खरीदने का था प्लान, पुलिस ने 24 घंटे में कर दिया फेल”

 

 

बहन की दोस्त कानपुर के गुजैनी निवासी रचना पुत्री शिवनाथ भी साथ में बाइक से पेपर देने नंदना स्थित डिग्री कॉलेज जा रहे थे। तभी घाटमपुर गजनेर मार्ग स्थित हथेई गांव के पास पहुंचते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्डा में जा गिरी हादसे में बाइक सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  खाद्य प्रतिष्ठानों पर चला आकस्मिक निरीक्षण अभियान, 07 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे।

 

 

रहागीरो ने घायलों को सड़क पर पड़ा देखा तो 108 एम्बुलेंस को सूचना देने के साथ घायलों को गजनेर सीएचसी पहुँचाया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर तीनों को गंभीर हालत में कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया जहां रास्ते में नेहा की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  चलती विवेचना पर भ्रामक दुष्प्रचार पड़ा भारी, नैनीताल पुलिस ने जारी किया कड़ा नोटिस, तथ्यहीन और भ्रामक पोस्ट पर नैनीताल पुलिस की सख्ती, देहरादून के X हैंडल से मांगा जवाब।

 

 

परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले में नंदना चौकी इंचार्ज कमलेश कुमार ने बताया की छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

kj
tara