सड़क हादसा : स्कूटी सवार दो युवकों की सड़क हादसे में मौत।

सड़क हादसा : स्कूटी सवार दो युवकों की सड़क हादसे में मौत।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

गगोत्री हाईवे पर पोखू देवता मंदिर के पास स्कूटी सवार दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। एक युवक के शव की शिनाख्त हो गई है। जबकि दूसरे की शिनाख्त नहीं हो पाई है।जानकारी के मुताबिक शनिवार देर शाम करीब साढ़े आठ बजे पोखू देवता मंदिर से कुछ दूरी पर वाहनों के टक्कर की आवाज आई।

यह भी पढ़ें 👉  स्पा सेंटरों में नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, छह सेंटरों पर कार्रवाई, 30 हजार रुपये जुर्माना वसूला।

 

 

आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो यहां दो युवक लहूलुहान हालत में पड़े थे। कुछ ही दूरी पर उनकी स्कूटी पड़ी थी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व 108 सेवा को दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो दोनों युवकों की मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  विश्वकर्मा जयंती पर नैनीताल पुलिस ने की शस्त्रों और उपकरणों की पूजा, SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी ने पुलिस लाइन में विधि-विधान से किया पूजन, पुलिसकर्मियों को दी शुभकामनाएं।

 

 

एक युवक के शव की पहचान विवेक शाह (26) निवासी बड़ेथी गांव के रूप में हुई है। जबकि दूसरे का शव क्षत-विक्षत होने के कारण पहचान नहीं हो पाई है। स्कूटी पर किसी वाहन से टक्कर लगने के निशान है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।