प्रिया आर्या का उत्तराखंड की अंडर-19 महिला टी-20 क्रिकेट टीम में चयन।

प्रिया आर्या का उत्तराखंड की अंडर-19 महिला टी-20 क्रिकेट टीम में चयन।
ख़बर शेयर करें -

प्रिया आर्या का उत्तराखंड की अंडर-19 महिला टी-20 क्रिकेट टीम में चयन।

 

 

 उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

रामनगर। डी.डी.सी.एम. कॉर्बेट क्रिकेट एकेडमी, रामनगर की प्रतिभाशाली खिलाड़ी प्रिया आर्या को बी.सी.सी.आई. द्वारा 1 अक्टूबर से राजकोट (गुजरात) में आयोजित होने वाली अंडर-19 महिला टी-20 बोर्ड ट्रॉफी (राष्ट्रीय प्रतियोगिता) के लिए उत्तराखंड की टीम में चयनित किया गया है। प्रिया, जो जी.जी.आई.सी. की 16 वर्षीय छात्रा हैं, लेग स्पिनर गेंदबाज और राइट हैंड मिडिल ऑर्डर बैटर के रूप में अपनी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  करवाचौथ पर विशेष सौगात: एसएसपी प्रहलाद मीणा ने महिला पुलिस कर्मियों को दिया अवकाश, पारिवारिक जिम्मेदारी के सम्मान का संदेश।

 

 

 

प्रिया ने जून 2024 में देहरादून में आयूष क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित क्रिकेट ट्रायल में शानदार प्रदर्शन करते हुए चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। इसके बाद वह माम्स क्रिकेट एकेडमी देहरादून में आयोजित कैंप में चुनी गईं, जहां उन्होंने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। 23 से 27 सितंबर तक चंडीगढ़ में आयोजित अभ्यास मैचों में भी प्रिया ने पंजाब और चंडीगढ़ के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ धाम में महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला: पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा।

 

 

प्रिया के कोच मो. इसरार अंसारी ने कहा कि वह एक होनहार लेग स्पिनर और मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज हैं, जिनमें बड़ी संभावनाएं हैं। उत्तराखंड के ग्रुप में पंजाब, केरला, मणिपुर, मेघालय, जम्मू कश्मीर और हैदराबाद की टीमें शामिल हैं।

 

प्रिया के चयन पर डी.डी.सी.एम. स्कूल की प्रधानाचार्या हेमा छिम्वाल, और कॉर्बेट क्रिकेट एकेडमी के कई प्रमुख सदस्यों सहित स्थानीय नेताओं और क्रिकेट जगत के अनेक लोगों ने प्रिया को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस ने जंगल में छापा मारकर कच्ची शराब की भट्टियां नष्ट की, 2000 लीटर लहन बरामद।

 

 

सम्मान और शुभकामनाएं: कॉर्बेट क्रिकेट एकेडमी के सभी खिलाड़ी, जी.जी.आई.सी. की प्रधानाचार्या के.डी. माथुर, व्यायाम शिक्षिका विभा बेलवाल बुधानी और विद्यालय की समस्त शिक्षिकाओं ने भी प्रिया को इस बड़ी उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं।