स्कूल बस पलटने के मामले में SSP नैनीताल ने लिया संज्ञान, चालक पर मुकदमा दर्ज।

स्कूल बस पलटने के मामले में SSP नैनीताल ने लिया संज्ञान, चालक पर मुकदमा दर्ज।

 

बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि, सभी स्कूल बसों की होगी फिटनेस जांच।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

नैनीताल, 28 अगस्त 2025।
जयपुर बीसा के पास BLM स्कूल बस पलटने की घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने गम्भीरता से लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  नंदा देवी महोत्सव में सुरक्षा का कड़ा पहरा, अधिकारियों ने संभाली कमान; पैदल गश्त से श्रद्धालुओं में बढ़ा सुरक्षा का भरोसा।

पुलिस ने बस चालक अरविंद सिंह पुत्र गंगा सिंह निवासी पदमपुर, देवरिया लालकुआ के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर दिया है। घटना की जांच क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी को सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  स्पा सेंटरों में नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, छह सेंटरों पर कार्रवाई, 30 हजार रुपये जुर्माना वसूला।

एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि 29 अगस्त प्रातः 6 बजे से पूरे जनपद में विशेष चैकिंग अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान सभी स्कूल व कॉलेज बसों की फिटनेस, परमिट और स्पीड लिमिट की गहन जांच की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षा के साथ आस्था भी—नंदा देवी महोत्सव में SSP नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी, मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण, अधिनस्थों को दिए निर्देश, माँ नंदा सुनंदा देवी की पूजा-अर्चना कर सभी के कुशल-मंगल की कामना।

उन्होंने चेतावनी दी है कि बच्चों की सुरक्षा के प्रति लापरवाह पाए जाने वाले स्कूल संचालकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

“बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” – SSP नैनीताल