एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा का अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु सख्त कदम – “ऑपरेशन सेनेटाइज” अभियान जारी।

ख़बर शेयर करें -

एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा का अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु सख्त कदम – “ऑपरेशन सेनेटाइज” अभियान जारी।

1342 दुकानें, फड़-फेरी और किरायेदारों की जांच, 352 का सत्यापन, 354 चालान, 3.92 लाख रुपये से अधिक जुर्माना।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

जनपद नैनीताल में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु “ऑपरेशन सेनेटाइज” अभियान के तहत 21 अप्रैल 2025 को जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में व्यापक सत्यापन अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  "रामनगर के लग्जरी रिसॉर्ट में 'जिस्म का काला कारोबार'! SSP मंजूनाथ TC का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 52 गिरफ्तार" "रिसॉर्ट की चमक के पीछे छिपा था देह व्यापार का अड्डा! SSP का मेगा रेड, 52 दबोचे, 10 युवतियां रेस्क्यू"

इस अभियान में फड़-फेरी वाले, ठेलेवाले, बाहरी मजदूर, किरायेदार व संदिग्ध व्यक्तियों का शत-प्रतिशत सत्यापन किया गया। एसएसपी के निर्देशानुसार सभी क्षेत्राधिकारियों द्वारा टीमों का गठन कर चप्पे-चप्पे में जांच की गई।

अभियान में प्रमुख रूप से शामिल रहे अधिकारी:

  • क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी –  नितिन लोहनी

  • क्षेत्राधिकारी भवाली –  प्रमोद साह

  • क्षेत्राधिकारी रामनगर –  सुमित पांडे

  • समस्त थानाध्यक्ष एवं चौकी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर अस्पताल में सुधरेंगी स्वास्थ्य सेवाएं, विशेषज्ञ डॉक्टरों की जॉइनिंग शुरू, मरीजों को बेहतर इलाज की उम्मीद।

पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही (संक्षेप में):

  • कुल जांच की गई दुकानें, फड़-फेरी, मकान – 1342

  • सत्यापन (पहचान ऐप द्वारा) – 76

  • मैन्युअल सत्यापन – 276

  • बिना सत्यापन रखने पर चालान (83 पुलिस एक्ट) – 31

  • कोर्ट चालान – 23 (जुर्माना ₹2,30,000)

  • 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान – 161

  • अन्य चालान (किरायेदार, मकान मालिक, फड़-फेरी) – 140

  • कुल चालान – 354

  • कुल जुर्माना – ₹3,92,550

 

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा का संदेश:
“हमारा उद्देश्य नागरिकों को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण प्रदान करना है। ऑपरेशन सेनेटाइज से न केवल संदिग्ध तत्वों की पहचान होगी, बल्कि समाज में सुरक्षा की भावना भी सुदृढ़ होगी। पुलिस टीम निरंतर प्रयासरत है कि कोई भी अवांछनीय तत्व क्षेत्र में पनप न सके।”

साथ ही, अभियान के दौरान सायंकालीन गश्त भी प्रभावी रूप से की गई, विशेष रूप से मुख्य मार्गों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सतर्कता बरती गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में नदी एवं जलस्रोत पुनर्जीवन को नई गति, SARRA की बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा।

– मीडिया सेल,
जनपद नैनीताल पुलिस


ख़बर शेयर करें -