भ्रामक वीडियो वायरल करने पर SSP नैनीताल का एक्शन, आरोपी पर ₹10,000 जुर्माना।

भ्रामक वीडियो वायरल करने पर SSP नैनीताल का एक्शन, आरोपी पर ₹10,000 जुर्माना।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल, 21 अप्रैल:
पर्यटन नगरी नैनीताल में सोशल मीडिया पर यातायात जाम की एक भ्रामक वीडियो वायरल करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री प्रह्लाद नारायण मीणा के संज्ञान में मामला आते ही पुलिस ने त्वरित और सख्त कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें 👉  हर चौराहे और मेले में पुलिस दिखाई दे रही है, व्यवस्था बहुत अच्छी है”—श्रद्धालु, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के कुशल मार्गदर्शन में नैनीताल पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की श्रद्धालुओं ने की जमकर सराहना, माँ नंदा-सुनंदा महोत्सव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की मुस्तैदी, दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने कहा—सुरक्षित माहौल और बेहतर व्यवस्थाओं से बढ़ा भरोसा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक वीडियो और कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रही थीं, जिनमें नैनीताल में भारी ट्रैफिक जाम का दावा किया गया था। जांच में पाया गया कि यह वीडियो पूरी तरह से फर्जी और तथ्यहीन है।

इस वीडियो को कमलेश सिंह असगोला, निवासी पहाड़पानी, थाना मुक्तेश्वर द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर श्री कमित जोशी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के अंतर्गत ₹10,000 का चालान किया।

यह भी पढ़ें 👉  छात्र संघ चुनाव के नामांकन में पुलिस का सख्त पहरा, SSP खुद मैदान में उतरे; हुड़दंग और अव्यवस्था पर रहेगी पैनी नजर।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीणा ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार की भ्रामक जानकारी सोशल मीडिया पर फैलाना न केवल आम जनता में भ्रम और घबराहट पैदा करता है, बल्कि नैनीताल जैसे पर्यटन स्थल की साख को भी नुकसान पहुँचाता है। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में इस तरह की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कठोर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  भू-कानून के उल्लंघन पर धामी सरकार की सख्ती, नैनीताल में सात मामलों में 1.822 हेक्टेयर भूमि सरकारी खाते में दर्ज।

सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल जनपद के सभी प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर निरंतर नजर रखे हुए है। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि सोशल मीडिया का उपयोग जिम्मेदारी से करें और कोई भी जानकारी साझा करने से पहले उसकी सत्यता अवश्य जांच लें।

मीडिया सेल
नैनीताल पुलिस