SSP नैनीताल की बड़ी कार्रवाई – कुख्यात “आईटीआई गैंग” का खात्मा, गैंगस्टर एक्ट में 4 गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

SSP नैनीताल की बड़ी कार्रवाई – कुख्यात “आईटीआई गैंग” का खात्मा, गैंगस्टर एक्ट में 4 गिरफ्तार।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

हल्द्वानी – नैनीताल पुलिस ने कुख्यात आईटीआई गैंग के आतंक का अंत करते हुए गैंग लीडर देवेन्द्र सिंह बिष्ट समेत चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। यह गैंग हल्द्वानी क्षेत्र में मारपीट, डराने-धमकाने, फायरिंग, तलवार/चाकूबाजी और लूट जैसी वारदातों से दहशत फैला रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  नशे के 'नासूर' पर एसएसपी मंजुनाथ का कड़ा प्रहार, "ऑपरेशन प्रहार" में 03 मामलों में 70 लाख से ज्यादा की भारी मात्रा में स्मैक जब्त, 03 तस्करों के आपराधिक साम्राज्य का अंत, भेजा जेल।

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के सख्त निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में गठित टीम ने गैंग के चारों सक्रिय सदस्यों – देवेन्द्र सिंह बिष्ट, आदित्य नेगी, देवेन्द्र सिंह बोरा और नवीन सिंह मेहरा – को चिन्हित कर 21 अगस्त 2025 को एफआईआर नं. 280/2025 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में सीएम धामी का सद्भाव संदेश, ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ को बताया भारत की पहचान।

आज 22 अगस्त 2025 को पुलिस टीम ने टीपी नगर स्थित शीतल होटल के पास दबिश देकर चारों आरोपियों को धर दबोचा।

आरोपियों का आपराधिक इतिहास:
इन पर पहले से ही हत्या के प्रयास, हथियारबंदी, फायरिंग और लूट के कई मुकदमे दर्ज थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में PM मोदी का इमोशनल कनेक्ट, हर शब्द में झलकी अपनत्व की भावना।

पुलिस का संदेश:
“अपराधी चाहे कितने भी कुख्यात हों, कानून से बच नहीं सकते। नैनीताल पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।”

पुलिस टीम:
थानाध्यक्ष कालाढूंगी निरीक्षक विजय मेहता व उनकी टीम।

(मीडिया सेल, नैनीताल पुलिस)