SSP NAINITAL के सख्त निर्देश पर अपराधों/सड़क दुर्घटनाओं में अंकुश लगाने हेतु जनपद में चल रही सघन चैकिंग अभियान 06 हज़ार से अधिक लापरवाह चालकों पर कार्यवाही, 326 वाहन सीज, 550 DL निरस्तीकरण।

SSP NAINITAL के सख्त निर्देश पर अपराधों/सड़क दुर्घटनाओं में अंकुश लगाने हेतु जनपद में चल रही सघन चैकिंग अभियान *06 हज़ार से अधिक लापरवाह चालकों पर कार्यवाही, 326 वाहन सीज, 550 DL निरस्तीकरण*

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

179 वाहनों से हटवाए ब्लैक फिल्म, सड़कों पर बिना नंबर प्लेट वाहन दौड़ा रहे 609 चालकों के विरुद्ध कार्यवाही

सार्वजनिक स्थान पर नशा करने वाले 540 व्यक्तियों पर भी हुई कार्यवाही

नैनीताल पुलिस का अभियान है जारी

श्री प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चैकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही तथा रात्रि गश्त के निर्देश दिये हैं।
चैकिंग के दौरान जनता के साथ शिष्टाचार और संवेदनशीलता से पेश आएं, एवं अराजकत्वों पर शीघ्र कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में दिनांक  हरबंस सिंह एसपी क्राइम/ यातायात नैनीताल के पर्यवेक्षण में नितिन लोहनी पुलिस उपाधीक्षक हल्द्वानी एवं समस्त थाना/चौकी /यातायात निरीक्षक/सीपीयू प्रभारियों द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाला के विरुद्ध चैकिंग अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हरकी पैड़ी पर CM धामी ने की गंगा आरती, PM मोदी के 25 साल के सार्वजनिक सेवा सफर पर की दीर्घायु की कामना।

 

 

दिनांक- 01 सितम्बर 2024 से 18 सितम्बर 2024 तक की सघन चैकिंग अभियान में जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध निम्नवत कार्यवाही की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर अस्पताल की बदहाली पर जनआक्रोश, संयुक्त संघर्ष समिति ने फूंका आंदोलन का बिगुल।

● बिना हेलमेट-1187
● दो पहिया वाहन पर तीन सवारी-229
● रेट्रो साइलेन्सर- 77
● बिना नम्बर प्लेट- 609
● शराब पीकर- 31
● काली फिल्म- 179
● अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर- 3883

कुल- 6735 चालकों (4671 नगद व 2064 कोर्ट चालान) के विरूद्व कार्यवाही करते हुए 326 वाहन सीज एवं 550 चालकों के डी0एल0 निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई तथा 27,95,900 रुपये का राजस्व जमा करवाया गया।
इसके अतिरिक्त अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों में शराब पीने पर 549 व्यक्तियों के विरूद्व पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की कवायद, वनकर्मियों को सिखाए गए जरूरी कौशल।

अभियान जारी है

अपील-
नैनीताल पुलिस की सभी अभिभावकों/ नागरिकों से अपील है कि अपने नाबालिग बच्चों को वाहन न दें और अपनी व दूसरों की सुरक्षा के लिए यातायात के नियमों का पालन करें और पुलिस प्रशासन को सहयोग दें।