एसएसपी नैनीताल प्रहलाद मीणा की सख्त कार्यवाही: दो पुलिसकर्मी निलंबित कर्तव्य में लापरवाही और पक्षपातपूर्ण आचरण पर कड़ा संदेश, “विभाग की गरिमा और जनता का विश्वास सर्वोपरि है” – एसएसपी नैनीताल

एसएसपी नैनीताल प्रहलाद मीणा की सख्त कार्यवाही: दो पुलिसकर्मी निलंबित
कर्तव्य में लापरवाही और पक्षपातपूर्ण आचरण पर कड़ा संदेश, “विभाग की गरिमा और जनता का विश्वास सर्वोपरि है” – एसएसपी नैनीताल

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल, 25 अप्रैल 2025 —
जनपद नैनीताल पुलिस में अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  प्रहलाद नारायण मीणा ने दो पुलिसकर्मियों के विरुद्ध निलंबन की कठोर कार्रवाई की है। यह कदम विभाग में व्याप्त जवाबदेही और पारदर्शिता को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि की वादियों में दौड़ेगा रोमांच, 80 साइकिलिस्ट 658 KM में दिखाएंगे दम, 10 जिलों को मिलेगी पहचान।

1. उपनिरीक्षक बबिता — लगातार लापरवाही पर निलंबन
उपनिरीक्षक बबिता, जो तल्लीताल क्षेत्र में तैनात थीं, को ड्यूटी से अनुपस्थित रहने एवं पूर्व में भी निरंतर लापरवाही बरतने के आरोपों के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। कई बार चेतावनी देने के बावजूद कोई सुधार न होने पर यह कठोर निर्णय लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बाघ के हमले से दहला वन गुज्जर खत्ता, दो घंटे बाद जंगल में मिला युवक का शव।

2. कांस्टेबल आकाश कुमार — धार्मिक प्रकरण में पक्षपात का आरोप
कांस्टेबल आकाश कुमार (का0 126 स0पु0), जो यातायात सेल में नियुक्त थे, को 24 अप्रैल 2025 को राजपुरा क्षेत्र में घटित एक धार्मिक प्रकरण में निष्पक्षता का उल्लंघन करते हुए एक पक्ष का समर्थन करने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। उनका यह व्यवहार पुलिस विभाग की निष्पक्ष छवि के विरुद्ध है।

यह भी पढ़ें 👉  महिलाओं के हुनर को मिलेगा राष्ट्रीय बाजार, हल्द्वानी में 24 नवंबर से सजेगा सरस मेले का मंच।

एसएसपी का स्पष्ट संदेश:
“पुलिस सेवा में प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ करना अनिवार्य है। लापरवाही, गैर-जिम्मेदाराना आचरण और पक्षपात किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी ऐसे कर्मियों पर कठोरतम कार्यवाही की जाएगी।”

— मीडिया सेल, नैनीताल पुलिस