“रामनगर कोतवाली पुलिस का सफल कार्रवाई: एक साल तक फरार रहे 40 लाख रुपए की ठगी के आरोपी को बिहार से गिरफ्तार।

“रामनगर कोतवाली पुलिस का सफल कार्रवाई: एक साल तक फरार रहे 40 लाख रुपए की ठगी के आरोपी को बिहार से गिरफ्तार।

 

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

 

रामनगर कोतवाली पुलिस ने एक वर्ष पहले रामनगर के मौहल्ला गूलरघटटी निवासी जाहिद अली के खिलाफ ठगी का मामला पंजीकृत किया था। आरोपी जाहिद अली फरार था, लेकिन पुलिस ने उसे बिहार से गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  युवाओं के सपनों को पंख देने की तैयारी, शिक्षा से रोजगार तक अवसर बढ़ाने में जुटी धामी सरकार।

 

 

कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि जाहिद अली ने रामनगर के करीब 50 लोगों को ठगा और उनसे कुल 41 लाख रुपए की धनराशि मंगाई थी। उसने बताया कि आरोपी ने अपनी मेल आईडी बनाकर मजदूर और बेरोजगार लोगों से संपर्क किया और उनसे मेल आईडी बनाकर आगे के मर्ज को लेने की बात करते हुए उन्हें रोजगार दिलाने का झांसा दिया था। आरोपी ने फिर इस बहाने से उनसे रुपया मांगा और उनके बैंक खातों में जमा करवाया।

यह भी पढ़ें 👉  दोगांव-डोलमार के बीच मलबा आने से हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग बाधित, SSP ने मौके पर पहुंचकर संभाली व्यवस्था।

 

 

अब जाहिद अली को ट्रांजिट डिमांड के तहत रामनगर लाकर पुलिस ने गिरफ्तार किया है और उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि ठगी में शामिल लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है और जिन बैंक खातों में पैसा जमा हुआ है, उनकी जांच भी की जा रही है।”

यह भी पढ़ें 👉  चार राज्यों में चोरी की वारदातें, मुखानी पुलिस के हत्थे चढ़ा इंटर-स्टेट नकबजन गैंग का सदस्य।