काशीपुर में 75वां गणतंत्र दिवस: काशीपुर में भी गणतंत्र दिवस धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया।

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर में 75वां गणतंत्र दिवस: काशीपुर में भी गणतंत्र दिवस धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया।

 

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

 

संपूर्ण देश आज अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश और प्रदेशभर के विभिन्न के साथ-साथ काशीपुर में भी गणतंत्र दिवस धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

 

 

 

यह भी पढ़ें 👉  आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड की दिशा में बड़ी पहल, ग्राम स्तर तक मजबूत होगा आपदा प्रबंधन तंत्र।

इस दौरान नगर निगम काशीपुर के सभागार में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के सभी गणमान्य लोगों तथा सामाजिक क्षेत्र क्या लावा नगर निगम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर नगर निगम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों एवं कारगिल शहीदों के परिजनों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। काशीपुर के विभिन्न स्कूलों में ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव का सख्त निर्देश: 1 माह में तय हों 25 बिंदु कार्यक्रम के लक्ष्य।

 

 

 

इस मौके पर पंथ रतन बाबा हरवंश सिंह एकैडमी के साथ साथ शहर के विभिन्न स्कूलों में भी ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, निवर्तमान मेयर श्रीमती उषा चौधरी, निवर्तमान पार्षद, एसएनए एवं निगम स्टाफ के साथ ही अन्य जन उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस की मध्यस्थता से मदरसन विवाद खत्म, श्रमिकों ने अनशन तोड़ा, लालकुआं की मदरसन कंपनी में सुलह, 12 मांगें मानी गईं, काम पर लौटे मजदूर SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी ने सराहा श्रमिकों का धैर्य,  हिंसा की साजिश नाकाम, उपद्रवियों पर पुलिस की सख्त कार्यवाही, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं सहेंगे—अराजक तत्वों को पुलिस की कड़ी चेतावनी।

 

 

 

 

तदुपरांत नगर निगम सभागार में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में स्कूली विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इससे पूर्व नगर निगम कार्यालय पर ध्वजारोहण करने के साथ ही नगर आयुक्त ने स्टेशन रोड स्थित पंत पार्क में पं. गोविन्द बल्लभ पन्त की प्रतिमा पर, मुख्य चौराहा स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।