तमंचे के बल पर लूट करने वाला 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार।

तमंचे के बल पर लूट करने वाला 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार।

तमंचे के बल पर लूट करने वाला 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में वांछित और इनामी अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रामनगर पुलिस एवं एसओजी नैनीताल की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए ₹10 हजार के इनामी लुटेरे को ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार कर लिया।

 

 

 

पुलिस के अनुसार, एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, क्षेत्राधिकारी रामनगर अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने प्रभावी सुरागरसी, सीसीटीवी सर्विलांस और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे आरोपी साहिल को 29 जून को ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  कोसी नदी में 10 टायरा ट्रकों के संचालन पर भड़के कारोबारी, रणजीत रावत बोले—तुरंत रोक नहीं लगी तो कांग्रेस करेगी उग्र आंदोलन।

 

 

 

जानकारी के मुताबिक, 29 अप्रैल 2026 को आरोपी साहिल और उसके साथियों ने रामनगर के हाथीडगर क्षेत्र में स्कूटियों से पीछा कर सुरजीत सिंह का वाहन रुकवाया था। इसके बाद तमंचे की नोक पर जान से मारने की धमकी देकर उनसे लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। इस संबंध में कोतवाली रामनगर में एफआईआर संख्या 128/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  माँ नंदा-सुनंदा महोत्सव की सफल एवं सुरक्षित व्यवस्थाओं पर नैनीताल पुलिस का सम्मान, श्रद्धालुओं की सुरक्षा से लेकर यातायात, महिला-बाल सुरक्षा और खोया-पाया व्यवस्था तक पुलिस की मुस्तैदी को मिली सराहना, श्री राम सेवक सभा, मंदिर समिति ने नैनीताल पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया सम्मानित।

 

 

पुलिस ने बताया कि इस लूटकांड में शामिल साहिल के तीन साथियों को पहले ही लूटे गए सामान के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि साहिल लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी न होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा उस पर ₹10,000 का इनाम घोषित किया गया था।

 

 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान साहिल पुत्र बहादुर, निवासी मालधन नंबर-04, रामनगर, जिला नैनीताल, उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  पीएनजी कॉलेज रामनगर में चुनावी रण तैयार, 24 से नामांकन प्रक्रिया शुरू, 29 सितंबर को होगा मतदान।

 

 

इस कार्रवाई को सफल बनाने वाली टीम में एसओजी प्रभारी मोहन सिंह सौन, उपनिरीक्षक बीरेन्द्र बिष्ट, हेड कांस्टेबल कुंदन सिंह कठायत, हेड कांस्टेबल त्रिलोक रौतेला तथा कांस्टेबल अनिल गिरी शामिल रहे।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और फरार तथा इनामी अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।