मुख्यमंत्री धामी ने खोला विकास का खजाना, चम्पावत को मिली करोड़ों की सौगात।

मुख्यमंत्री धामी ने खोला विकास का खजाना, चम्पावत को मिली करोड़ों की सौगात।
ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री धामी ने खोला विकास का खजाना, चम्पावत को मिली करोड़ों की सौगात।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को चम्पावत में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में जनपद को ₹123.79 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने ₹27.79 करोड़ की लागत से पूर्ण हुई 8 विकास योजनाओं का लोकार्पण तथा ₹96 करोड़ की लागत वाली 9 नई योजनाओं का शिलान्यास किया।

 

 

मुख्यमंत्री ने ₹3.49 करोड़ की लागत से विकसित जिम कॉर्बेट ट्रेल का उद्घाटन किया। इस परियोजना के तहत जनपद के विभिन्न स्थानों पर जिम कॉर्बेट से जुड़ी विरासत को संजोने और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य किए गए हैं। इसके अलावा उन्होंने रोडवेज बस स्टेशन परिसर में बनने वाले आधुनिक सिटी सेंटर के भूमि पूजन कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।

 

 

 

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पुजारियों, अर्धसैनिक बलों के जवानों, युवाओं, व्यापारियों, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं, शिक्षकों, उद्यमियों, टैक्सी यूनियन, बैंक कर्मियों, अधिवक्ताओं, स्वच्छाग्रहियों और मीडिया प्रतिनिधियों सहित विभिन्न वर्गों के लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को भी सुना।

यह भी पढ़ें 👉  शांतिकुंज पहुंचे केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री धामी, श्रद्धेया शैलदीदी से लिया आशीर्वाद।

 

 

 

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि चम्पावत को उत्तराखंड का मॉडल जनपद बनाना राज्य सरकार का संकल्प है। उन्होंने कहा कि सरकार सीमांत क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार कार्य कर रही है और आज चम्पावत शिक्षा, पर्यटन, आधारभूत ढांचे, महिला सशक्तिकरण, कृषि, व्यापार और रोजगार के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि चम्पावत नगर में ₹62.33 करोड़ की लागत से आधुनिक बहुमंजिला पार्किंग एवं शॉपिंग कॉम्प्लेक्स (सिटी सेंटर) का निर्माण किया जाएगा, जिससे पार्किंग की समस्या दूर होने के साथ स्थानीय व्यापार को भी नई गति मिलेगी। इसके साथ ही महिला प्रौद्योगिकी पार्क, आधुनिक पुस्तकालय, ज्ञान केंद्र, ओपन जिम और युवाओं के लिए विभिन्न सुविधाओं का भी विकास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नाबार्ड की पहल से नैनीताल में मजबूत होगी भंडारण व्यवस्था, किसानों को मिलेगा सीधा लाभ।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की बेटियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए ₹257 करोड़ की लागत से महिला स्पोर्ट्स कॉलेज तथा ₹58.52 करोड़ की लागत से आधुनिक साइंस सेंटर स्थापित किया जा रहा है। इसके अलावा कृषि महाविद्यालय, गौशालाओं के विकास और आधुनिक कृषि तकनीकों के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में भी कार्य किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकास भी और विरासत भी” के मंत्र के अनुरूप मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत मां पूर्णागिरि धाम, शारदा कॉरिडोर, गोल्ज्यू कॉरिडोर और मां वाराही धाम सहित अनेक धार्मिक स्थलों का विकास किया जा रहा है, जिससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

उन्होंने बताया कि टनकपुर में ₹237.74 करोड़ की लागत से आधुनिक आईएसबीटी तथा ₹14 करोड़ की लागत से मीडिया सेंटर का निर्माण भी किया जा रहा है। वहीं लोहाघाट में पर्यावरण मित्रों के लिए आवासीय भवन, बनबसा में सैनिक स्मारक और पाटी में सैनिक बहुउद्देशीय केंद्र की स्थापना की दिशा में भी कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  🚨*KVM स्कूल में लगी आग, समय पर पहुंची फायर ब्रिगेड, सुरक्षित बचीं आसपास की संपत्तियां तीन फायर टेंडरों ने आग पर पाया काबू* 👍*जनहानि शून्य, राहत एवं बचाव कार्य सफल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी बोले- फायर विभाग की विस्तृत रिपोर्ट के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी*

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जिन परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है, वे केवल निर्माण कार्य नहीं बल्कि विकसित चम्पावत की मजबूत नींव हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में चम्पावत समावेशी, संतुलित और सतत विकास का आदर्श मॉडल बनकर विकसित उत्तराखंड के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाएगा।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, दर्जा राज्य मंत्री श्याम पांडे, हेमा जोशी, रोहित बिष्ट, मुकेश महराना, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मल मेहरा, जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


ख़बर शेयर करें -