रेस्टोरेंट में देह व्यापार का मामला आया सामने, संचालक, ग्राहक और पांचों युवतियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह संपादक

आगरा के ताज व्यू स्थित होटल श्यामजी रेस्टोरेंट में देह व्यापार का मामला पकड़ने जाने के बाद कई चौंकाने वाला खुलासे हुए हैं। इस होटल में देह व्यापार काफी समय से चल रहा था। ग्राहक होटल में आते थे। युवतियों को देखने के बाद कमरों में जाते थे। घंटे के हिसाब से बुकिंग हो रही थी। होटल के आगंतुक रजिस्टर में ग्राहक की कोई एंट्री नहीं होती थी। ग्राहकों से एक हजार रुपये तक लिए जाते थे। पुलिस को यह जानकारी संचालक से पूछताछ में हुई है। होटल से पकड़ी गईं युवतियों ने भी पूछताछ में हैरान करने वाली बातें बताई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  स्पा की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा! पुलिस का बड़ा छापा, सेक्स रैकेट का भंडाफोड़।

 

 

पुलिस ने इस मामले में अनैतिक देह व्यापार अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। शनिवार को संचालक, ग्राहक और पांचों युवतियों को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रसगुल्ले के डिब्बे में छिपा था 'सफेद जहर', पुलिस ने खोला नशे के खेल का राज। मिठास के पर्दे में चल रहा था नशे का धंधा, ऑपरेशन प्रहार में तस्कर गिरफ्तार।

 

 

शुक्रवार शाम को पुलिस ने होटल श्यामजी रेस्टोरेंट में छापा मारा था। होटल के पांच कमरों से पांच युवती, एक ग्राहक बनिया और संचालक श्याम सिंह मिले थे। आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई थी। देह व्यापार की पुष्टि करते हुए सीओ सदर अर्चना सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *