रोडवेज बस का चालक शराब के नशे में बेसुध हो गया, सीआईएसएफ के जवान ने बस को संभाला और 55 यात्रियों की जान बचायी।

ख़बर शेयर करें -

रोडवेज बस का चालक शराब के नशे में बेसुध हो गया, सीआईएसएफ के जवान ने बस को संभाला और 55 यात्रियों की जान बचायी।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

 

 

हल्द्वानी रुद्रपुर मार्ग पर दिल्ली जा रही रोडवेज बस का चालक शराब के नशे में बेसुध हो गया। चालक को बेसुध होता देख यात्रियों में हड़कंप मच गया. जिसके बाद आनन-फानन में बस में बैठे सीआईएसएफ के असिस्टटेंट कमांडेंट ने तुरंत बस का स्टेयरिंग अपने हाथ में थामा और बस को साइड किया, इससे 55 यात्रियों ने राहत की सांस ली।

यह भी पढ़ें 👉  PM सुरक्षा में महिला शक्ति का दम, 550 महिला पुलिसकर्मी मोर्चे पर तैनात।

 

 

100 की स्पीड में अचानक दौड़ने लगी बस: उत्तराखंड परिवहन निगम की बस हल्द्वानी से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी. इसी बीच बस अनियंत्रित होकर टांडा जंगल रोड पर 100 की स्पीड में दौड़ने लगी। जिससे बस में सवार 55 से अधिक यात्री चीख-पुकार करने लगे। गनीमत रही कि बस में सीआईएसएफ का असिस्टेंट कमांडेंट भी सवार था, जिसने सतर्कता बरतते हुए तत्काल चालक को स्टेयरिंग से हटाया और ब्रेक मारकर बस को सड़क किनारे लगाया।

यह भी पढ़ें 👉  खबर का असर: एआरटीओ ऋषु तिवारी का बड़ा एक्शन, सघन चेकिंग में 30 चालान।

 

 

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पंतनगर पुलिस ने चालक को हिरासत में लेते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सभी यात्रियों को दिल्ली दूसरी बस से भेजा गया है। वहीं यात्रियों ने बस चालक और कंडक्टर पर शराब के नशे में बस चलाने का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया।

 

 

 

मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद घटना का होगा खुलासा: एआरएम रोडवेज हल्द्वानी सुरेंद्र सिंह बिष्ट का कहना है कि घटना की सूचना के बाद परिवहन विभाग द्वारा दूसरी व्यवस्था कर यात्रियों को दिल्ली के लिए रवाना किया गया था। पुलिस चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम में ‘ऑपरेशन प्रहार’: नशे में ड्राइविंग पर पुलिस का कड़ा एक्शन, वाहन सीज-चालक गिरफ्तार।

 

 

उन्होंने कहा कि रोडवेज बस और चालक को परिवहन विभाग ने अधिग्रहण किया हुआ था। बस मालिक से पूरे मामले में स्पष्टीकरण मांगा गया है। वहीं, मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि किन परिस्थितियों में चालक बेहोश हुआ।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *