29 यात्रियों का प्रथम दल बद्रीनाथ के लिए हुआ रवाना, डीटीडीओ अतुल भंडारी ने पर्यटक आवास गृह सूखाताल से हरी झण्डी दिखा कर दल रवाना किया।

29 यात्रियों का प्रथम दल बद्रीनाथ के लिए हुआ रवाना, डीटीडीओ अतुल भंडारी ने पर्यटक आवास गृह सूखाताल से हरी झण्डी दिखा कर दल रवाना किया।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

यह भी पढ़ें 👉  मुनस्यारी की ट्राउट मछली की विदेशों में बढ़ेगी मांग, केंद्रीय सचिव ने मत्स्य पालकों से किया संवाद।

 

दीन दयाल उपाध्याय मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के अन्तर्गत जनपद नैनीताल से 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों का बद्रीनाथ धाम के दर्शन के लिए प्रथम दल रवाना हुआ।  जिसमें 29 यात्री (16 महिलायें एवं 13 पुरुष) है। चार दिवसीय यात्रा नैनीताल से प्रारम्भ होकर कालेश्वर_बद्रीनाथ वापस कर्णप्रयाग-नैनीताल लौटेगी।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की कवायद, वनकर्मियों को सिखाए गए जरूरी कौशल।

 

 

 

साथ ही द्वितीय दल शनिवार को पर्यटक आवास गृह सूखाताल से रवाना होगा। इस अवसर पर पर्यटन विभाग से श्री चन्दन सिंह बिष्ट, मुख्य प्रशानिक अधिकारी, नैनीताल, श्री भी० गफ्फार एवं प्रभारी पर्यटक आवास गृह सुखाताल के श्री प्रकाश मेहरा एवं निगम के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।