सड़क पर दबंगई नहीं चलेगी: SSP नैनीताल के निर्देश पर सघन वाहन चैकिंग अभियान जारी।

सड़क पर दबंगई नहीं चलेगी: SSP नैनीताल के निर्देश पर सघन वाहन चैकिंग अभियान जारी।

 

244 वाहन चालकों पर कार्रवाई, 05 वाहन सीज, 09 ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल,  जनपद नैनीताल में सड़क दुर्घटनाओं और अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पुलिस ने सड़क पर कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम पहुँचीं ‘हनुमान अंश’ की युवा प्रोड्यूसर अनूप्रिया नागर और कार्तिक पालीवाल, लिय्या बाबा जी का आशीर्वाद, SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने शॉल व मोमेंटो देकर किया सम्मानित!, "श्रद्धालुओं और आमजन की सुरक्षा व सुविधा सुनिश्चित करना ही नैनीताल पुलिस की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।" — SSP नैनीताल।

अभियान के दौरान अब तक निम्न कार्रवाई की गई:

  • 244 वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही

  • 05 वाहन सीज किए गए

  • 09 ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त

  • ₹88,500 का संयोजन शुल्क वसूला गया

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट परमिट बुकिंग प्रणाली सरल करने की मांग, नेचर गाइड एसोसिएशन ने पार्क वार्डन को सौंपा ज्ञापन।

 

बेखौफ दबंगों पर कसा शिकंजा

  1. भवाली निवासी मोहम्मद सैफ द्वारा अपनी अल्टो कार (UK04 TB5235) में हूटर लगाकर सड़कों पर दबंगई दिखाने की कोशिश की गई। हल्द्वानी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को कब्जे में लेकर हूटर हटवाया और मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं के तहत चालानी कार्रवाई की।

  2. चालक नरेश पांडे, निवासी भवाली, बिना नंबर प्लेट और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के काले रंग की गाड़ी सड़कों पर दौड़ा रहे थे। भवाली पुलिस ने वाहन को सीज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें 👉  मुसीबत में एक कॉल बनेगी सुरक्षा की ढाल”—SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी, SP संचार रेवाधर मठपाल के नेतृत्व में छात्राओं को सिखाया गया Dial-112 और SOS का इस्तेमाल, आपात स्थिति में घबराएं नहीं, SOS दबाएं या 112 डायल करें—पुलिस हर समय आपकी सहायता के लिए तैयार।

जनपद पुलिस की अपील
जनपद पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और अपनी तथा दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। कानून तोड़ने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।