जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में एआईआईएमटी कॉलेज में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में एआईआईएमटी कॉलेज में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर (5 जून, 2025)।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के तत्वावधान में एआईआईएमटी डिग्री कॉलेज, रामनगर में पर्यावरण संरक्षण पर आधारित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामनगर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित मोहन तिवारी रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि समाजसेवी प्रभात ध्यानी उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकार मित्र जीवन सत्यवली ने प्राधिकरण की भूमिका और कार्यों की जानकारी दी तथा विश्व पर्यावरण दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की शहरी विकास, जलागम और पर्यावरण विभाग की समीक्षा, विकास कार्यों में तेजी के निर्देश।

समाजसेवी प्रभात ध्यानी ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जल, जंगल और जमीन को बचाने की आवश्यकता पर बल दिया और युवाओं से इसमें सक्रिय भागीदारी की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  68 मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगा भारत दर्शन का मौका, सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं।

मुख्य अतिथि ललित मोहन तिवारी ने वन अधिनियम (Forest Act) से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए बताया कि वृक्षों की कटाई एक गंभीर अपराध है, जिससे बचा जाना चाहिए। उन्होंने वृक्षों के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि हर व्यक्ति को पर्यावरण संतुलन बनाए रखने हेतु पेड़ लगाने चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर

कॉलेज के डायरेक्टर  गिरीश घुघतयाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया। उन्होंने “एक पेड़ मां के नाम” जैसे संकल्प को अपनाने की बात कही।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं और स्टाफ ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम का समापन वृक्षारोपण के साथ किया गया, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।