रामनगर में ‘किडनैप से मर्डर’ तक की खौफनाक कहानी, CCTV ने खोला मौत का राज।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर में ‘किडनैप से मर्डर’ तक की खौफनाक कहानी, CCTV ने खोला मौत का राज।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर में अपहरण, मारपीट और हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। मामले के सामने आने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी झील क्षेत्र में पर्यटन विकास को मिलेगी नई उड़ान, मुख्य सचिव ने किया स्थलीय निरीक्षण।

 

 

 

जानकारी के अनुसार दिनांक 22 मई 2026 को वादिनी सुमन देवी ने थाना में तहरीर देकर आरोप लगाया कि होशियार सिंह भंडारी, दर्शन जोशी, कमल भट्ट, विशाल एवं काशीपुर के कुछ ठेकेदारों द्वारा उनके पति का अपहरण किया गया। आरोप है कि इसके बाद उनके साथ मारपीट, गाली-गलौज की गई तथा हत्या कर दी गई।

 

 

 

तहरीर के आधार पर पुलिस ने एफआईआर संख्या 160/26 धारा 103(1)/140(3)/115(2)/352 बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉  शिकायत वापस लेने के दबाव में महिला ने खाया जहरीला पदार्थ! परिजनों ने तीन लोगों पर लगाए गंभीर आरोप।

 

 

 

🔍 पुलिस जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज एवं चश्मदीद गवाहों के बयान महत्वपूर्ण सबूत बने। जांच के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

 

 

गिरफ्तार अभियुक्त:
🔹 होशियार सिंह भंडारी पुत्र अनूप सिंह भंडारी निवासी गोवाईपानी, पोस्ट चित्तौड़खाल, थाना सल्ट, जनपद अल्मोड़ा, हाल निवासी घासमंडी बिजलीघर रामनगर, उम्र 44 वर्ष।

यह भी पढ़ें 👉  150 CCTV कैमरों ने उगला राज, कालाढूंगी पुलिस ने बाइक चोर को दबोचा।

🔹 विशाल सैनी पुत्र मदन सैनी निवासी भवानीपुर सलिया गेबुआ कालाढूंगी, जनपद नैनीताल, उम्र 26 वर्ष।

 

पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी हुई है।