SSP नैनीताल की बड़ी कार्यवाही, नैनीताल पुलिस ने जारी किए बनभूलपुरा दंगे में वांछित उपद्रवियों के पोस्टर।

ख़बर शेयर करें -

SSP नैनीताल की बड़ी कार्यवाही, नैनीताल पुलिस ने जारी किए बनभूलपुरा दंगे में वांछित उपद्रवियों के पोस्टर।

 

उद्यम सिंह राठौर – प्रधान सम्पदाक

 

दिनॉक: 08.02.2024 को बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों द्वारा पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व मीडिया कर्मियों पर *पथराव, आगजनी व गोलीबारी की हिंसक घटना* के सम्बन्ध में थाना-बनभूलपुरा में मुकदमे दर्ज किए गए तथा घटना में संलिप्त उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिये *श्री प्रहलाद नारायण मीणा, एस0एस0पी0 नैनीताल* द्वारा *श्री हरबन्स सिंह, एस0पी0सिटी हल्द्वानी* के पर्यवेक्षण में *विभिन्न टीमों का गठन* किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में ARTO का सघन चेकिंग अभियान, 15 वाहनों के चालान; बिना नंबर प्लेट वाहनों पर विशेष निगरानी।

 

*पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थलों के आसपास के CCTV के अवलोकन एवं अन्य साक्ष्यों* के आधार पर अभी तक 42 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार व कारतूस बरामद किये गये।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, मुख्यमंत्री धामी ने दी ₹1967 करोड़ की मंजूरी।

 

 

उक्त हिंसक घटना में संलिप्त उपद्रवियों में से *09 वांछित दंगाइयों* के पोस्टर जारी किए गए हैं।

 

 

नैनीताल पुलिस द्वारा वांछित उपद्रवियों के पोस्टर शहर में जगह–जगह चस्पा किए गए हैं। पुलिस की टीमें लगातार इन उपद्रवियों की सभी संभावित ठिकानों में तलाश कर रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  खड़गे के दौरे से पहले नैनीताल पुलिस हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर निगरानी; वाहनों की सघन चेकिंग शुरू।

 

 

जनता को सूचित किया जाता है कि किसी भी व्यक्ति को यदि इन उपद्रवियों के बारे में कोई भी सूचना मिले तो तत्काल नैनीताल पुलिस को 9411112743/9411112741, 9411110396 तथा पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 9411112979 व 9412087770 पर सूचित करने का कष्ट करें।

*मीडिया सैल,*
*जनपद-नैनीताल।*


ख़बर शेयर करें -