बेटे के घर आई वृद्ध महिला की हुई मौत जांच में जुटी पुलिस।

ख़बर शेयर करें -

बेटे के घर आई वृद्ध महिला की हुई मौत जांच में जुटी पुलिस।

 

उधम सिंह राठौर  – प्रधान संपादक

 

औरैया। शहर के सैनिक काॅलोनी में बेटे के घर आई वृद्धा रविवार शाम खाना खाने के बाद चारपाई पर सो गई। सुबह परिजनों की आंख खुलने पर जब उन्हें जगाने का प्रयास किया। कुछ हलचल न होने पर बेटा व बहू वृद्धा को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश में ट्रैफिक व्यवस्था बेपटरी, चंद्रभागा पुल पर पुलिस नदारद, घंटों जाम में फंसे लोग, जाम के बीच घुसा सांड, मची अफरा-तफरी; ऋषिकेश की व्यवस्था पर उठे सवाल।

 

 

सैनिक काॅलोनी निवासी रेनू ने बताया कि उनकी सास मन्ना देवी (65) दिल्ली में अपनी बेटी के साथ रहती थी। कुछ दिन पहले सास उनके घर रहने आईं थीं। रविवार रात खाना खाने के बाद वह सो गईं थी। सुबह काफी देर तक न उठने पर जगाने का प्रयास किया गया। शरीर में हलचल न होते देख उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डाॅक्टर ने मन्ना देवी को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मेला शुरू होने से पहले मैदान में उतरे आईजी और एसएसपी, कैंची धाम की हर व्यवस्था पर पैनी नजर"

 

सदर कोतवाल पंकज मिश्रा ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चलेगा। यदि कोई तहरीर दी जाती है तो जांच की जाएगी

यह भी पढ़ें 👉  टेंपो ट्रैवलर हादसे के बाद अस्पताल पहुंचे अजय भट्ट, चिकित्सकों से ली जानकारी।

ख़बर शेयर करें -