कॉर्बेट पार्क में फिर बाघ का आतंक, बाघ के हमले से महिला की मौत, सुरक्षा को लेकर अधिकारियों पर उठे सवाल।

कॉर्बेट पार्क में फिर बाघ का आतंक, बाघ के हमले से महिला की मौत, सुरक्षा को लेकर अधिकारियों पर उठे सवाल।

 

 

 उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

 

रामनगर (उत्तराखंड): सर्दियों के मौसम में फिर एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जब रामनगर के ढिकुली क्षेत्र में जंगल में लकड़ी और घास लेने गई एक महिला पर बाघ ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। यह घटना मंगलवार सुबह कॉर्बेट नेशनल पार्क के सर्पदुली रेंज में हुई। मृतक महिला की पहचान 50 वर्षीय कौशल्या देवी के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  बाघ, हाथी और तेंदुए के दीदार के लिए तैयार नंधौर अभयारण्य, नए पर्यटन सत्र का सांसद अजय भट्ट ने किया आगाज।

 

 

 

घटना के समय महिला अपने गांव की कुछ अन्य महिलाओं के साथ जंगल में गई थी। अचानक बाघ ने कौशल्या देवी पर हमला कर दिया और उसे जंगल की ओर खींच लिया। महिला की चीखें सुनकर बाकी महिलाएं और गांव के लोग मदद के लिए दौड़े, लेकिन बाघ उसे घसीटते हुए ले गया। बाद में वन विभाग के कर्मचारियों और ग्रामीणों ने मिलकर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद महिला का शव बरामद किया, जो लहूलुहान अवस्था में था।

 

 

 

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के उप निदेशक राहुल मिश्रा ने कहा कि सर्दी के दिनों में जंगलों में ऐसी घटनाएं बढ़ जाती हैं, और बाघों का आक्रमण आम हो जाता है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि वन विभाग को इस तरह की घटनाओं से निपटने के लिए अधिक सक्रिय कदम उठाने चाहिए। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग और कॉर्बेट पार्क के अधिकारियों द्वारा सुरक्षा के उचित इंतजाम नहीं किए जाते, जबकि वे पहले से जानते हैं कि जाड़े के मौसम में ऐसी घटनाएं बढ़ सकती हैं। ग्रामीणों ने यह भी शिकायत की कि होटल स्वामियों द्वारा रास्तों को बंद कर दिया गया है, जिससे उन्हें मजबूरी में जंगल में जाकर पानी लेने और लकड़ी इकट्ठा करने के लिए जाना पड़ता है।

यह भी पढ़ें 👉  वैज्ञानिक से IPS अधिकारी बने डॉ. जगदीश चन्द्र, मुख्यमंत्री धामी ने बैच लगाकर किया सम्मानित, नैनीताल पुलिस में खुशी की लहर।

 

 

 

इस घटना ने क्षेत्र में भय और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है, और स्थानीय लोग अधिकारियों से जल्द सुरक्षा उपायों को प्रभावी बनाने की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बाबा केदारनाथ का आशीर्वाद लेकर नई जिम्मेदारी की ओर IPS प्रहलाद नारायण मीणा, फेसबुक पर साझा किया उत्तराखंड के लिए भावुक संदेश, उत्तराखंड में बनाई पहचान, अब देशभर में वन्यजीव अपराध नियंत्रण में उप निदेशक की संभाली कमान, IPS प्रहलाद नारायण मीणा की नई पारी।

 

 

 

 

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ऐसी लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों पर क्या कार्रवाई करते हैं यह हो तो आने वाला वक्त ही बताएगा।