पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 10000/- ₹ का इनामी अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

काशीपुर में बीते रोज उधम सिंह नगर जिले की एसओजी टीम तथा केलाखेड़ा थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए 10 हजार के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए इनामी अभियुक्त पर दो मुकदमे पूर्व में भी विचाराधीन है। पूरे मामले का खुलासा एसपी काशीपुर अभय प्रताप सिंह ने अपने कार्यालय में किया। आपको बताते चलें कि डीआईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरने के द्वारा वांछित व इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत।

यह भी पढ़ें 👉  पाइपलाइन और बिजली कार्य के बाद टूटी सड़कें बनी मुसीबत, जल्द मरम्मत की मांग।

 

 

 

उधम सिंह नगर जिले के पुलिस कप्तान डॉक्टर मंजूनाथ टीसी के द्वारा इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आदेश के तहत जिले की एसओजी तथा केलाखेड़ा थाना पुलिस ने थाना केलाखेड़ा तथा पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर के बिलासपुर थाने के वांछित अभियुक्त और जिला उधम सिंह नगर पुलिस के द्वारा 10000/- के ईनामी अभियुक्त ज्योतिष गुप्ता पुत्र मुन्ना लाल गुप्ता निवासी शारदा कॉलोनी थाना बिलासपुर रामपुर उत्तर प्रदेश को उसके घर से गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  दुकान में चोरी करने वाला 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, नगदी व दस्तावेज बरामद।

 

 

 

यह कार्यवाही एसओजी रुद्रपुर के प्रभारी बिजेंद्र शाह तथा केलाखेड़ा थानाध्यक्ष ललित मोहन रावल के नेतृत्व में की गई। अभियुक्त जगदीश गुप्ता के खिलाफ केलाखेड़ा और बिलासपुर दोनों ही थानों में आईपीसी की धारा 406, 420, 504 और 506 के तहत आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नशे के सौदागरों पर नैनीताल पुलिस का शिकंजा, बनभूलपुरा से स्मैक तस्कर दबोचा।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *