कोतवाली हल्द्वानी की चौकी राजपुरा पुलिस द्वारा सायंकालीन गश्त/चेकिंग के दौरान 6.60 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

कोतवाली हल्द्वानी की चौकी राजपुरा पुलिस द्वारा सायंकालीन गश्त/चेकिंग के दौरान 6.60 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट,. नैनीताल के आदेशानुसार *जनपद नैनीताल पुलिस का अवैध मादक पदार्थो की तस्करी/सेवन के विरुद्ध अभियान प्रचलित है*। इसी क्रम में श्री हरेंद्र चौधरी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के दिशा -निर्देशन में चौकी प्रभारी राजपुरा, उप निरीक्षक दिनेश जोशी द्वारा आज सायंकालीन गश्त/चेकिंग के दौरान राजपुरा पड़ाव के पास से *स्थानीय राजपुरा हल्द्वानी निवासी एक व्यक्ति राजेश कुमार साहू ऊर्फ छंगा पुत्र राम करन को कुल 06.60 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा गया।*

यह भी पढ़ें 👉  कई जनपदों की कमान संभालने वाले युवा IPS प्रहलाद नारायण मीणा की नई उड़ान, अब देशभर में वन्यजीव अपराध के नेटवर्क पर होगी IPS मीणा की नजर, बनभूलपुरा में ढाल, विजिलेंस में भ्रष्टाचार पर वार, कोरोना में सेवा और पैरा जंपिंग में साहस; अब WCCB में राष्ट्रीय कमान।

 

 

 

पुलिस पूछताछ में पता चला कि उक्त व्यक्ति स्मैक की छोटी -2 पुड़िया बनाकर स्मैकियो को बेचने का काम करता है। अभियुक्त पूर्व में थाना हल्द्वानी से स्मैक तस्करी में जेल जा चुका है। अभियुक्त उपरोक्त को उसके जुर्म धारा से अवगत कराते हुए उसके विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा अपराध संख्या- 64/23, धारा – 8/21 एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। जिसे समयानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’, पखवाड़े के रूप में होगा आयोजित रू मुख्यमंत्री

 

 

 

अभियुक्त का अपराधिक इतिहास
1= एफआईआर no 116/22 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट।
2= एफआईआर no 520/22 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट।

*पुलिस टीम में*
1 उप निरीक्षक दिनेश जोशी प्रभारी चौकी राजपुरा हल्द्वानी
2 आरक्षी ललित कुमार।

यह भी पढ़ें 👉  कृष्णा होटल में तोड़फोड़ कर मचाया उत्पात, रामनगर पुलिस ने 3 युवकों को किया गिरफ्तार।

*मीडिया सेल*
*जनपद नैनीताल*।

kj
tara