जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क का बिजरानी जोन सैलानियों के लिए आज सुबह 6:00 बजे से खोल दिया गया।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के बिजरानी, गर्जिया, दुर्गादेवी, ढिकाला जोन को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया था। अब फिर से कॉर्बेट के बिजरानी में सैलानी जंगल सफारी का लुत्फ उठाते हुए दिखेंगे। आज (शनिवार) सुबह छह बजे से सैलानी बिजरानी गेट से जंगल सफारी करेंगे। स्थानीय विधायक और पार्क निदेशक धीरज पांडेय के द्वारा बिजरानी जोन को खोला गया। जिसमें सुबह की पाली में लगभग 30 गाड़ियां पार्क के अंदर गई।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में नशा तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 50 नशीले इंजेक्शनों के साथ 21 वर्षीय युवक गिरफ्तार।

 

बारिश से खराब हुई सड़कों को ठीक कराने के बाद कॉर्बेट पार्क प्रशासन बिजरानी गेट को खोल रहा है। पार्क प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बिजरानी जोन के साथ-साथ झिरना और ढेला में भी आज से सैलानियों के लिए नाइट स्टे शुरू हो रहा है। वही ढिकाला जोन को 15 नवंबर से खोला जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ की महिलाओं के हुनर को बाजार से जोड़ने की अनूठी पहल, भीमताल में खुला पांडेय ऑर्गेनिक स्टोर, स्थानीय उत्पादों को मिलेगी नई पहचान।

 

 

बिजरानी जोन की ऑनलाइन बुकिंग 14 नवंबर तक फुल हो चुकी है। पार्क भ्रमण के लिए सैलानियों को वेबसाइट corbettonline.uk.gov.in पर ऑनलाइन बुकिंग करानी पड़ती है। हर साल मानसून को देखते हुए 30 जून को कॉर्बेट पार्क में पर्यटन गतिविधियां बंद कर दी जाती हैं। हालांकि ढेला, झिरना जोन को पूरे साल खोला जाता है। सिर्फ अत्यधिक बारिश होने पर ढेला, झिरना में सफारी नहीं होती है।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा की बुनियाद को मिला सम्मान! रामनगर में बूथ अध्यक्षों और शक्ति केंद्र संयोजकों के लिए संजय डॉल्बी ने आयोजित किया विशेष समारोह।

 

 

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. धीरज पांडेय ने बताया कि शनिवार सुबह छह बजे सैलानियों की जिप्सियां बिजरानी जोन में जंगल सफारी के लिए जाएंगी। बिजरानी जोन खोलने से पहले मार्गों की मरम्मत का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। बिजरानी जोन में जंगल सफारी शुरू होने के साथ ही सैलानियों के लिए रात्रि विश्राम भी शुरू किए जा रहे है।