जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त नेवाहनो के आवागमन की समस्या, सुरक्षात्मक दृष्टि से विभिन्न स्थानों पर सर्विस लेन निर्माण की आवश्यकता के बारे में विस्तार से दी जानकारी ।

शादाब हूसेन – सवाददाता

 जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने गदरपुर तथा खटीमा बायपास निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जनपद में परिवहन एवं यात्राओं को और अधिक सरल व सुगम बनाने हेतु गदरपुर तथा खटीमा बायपास निर्माण कार्य को 30 नवम्बर से पूर्व पूरा कराने के निर्देश परियोजना निदेशक एनएचएआई को दिये। बैठक में गदरपुर के विधायक अरविन्द पाण्डे ने बायपास निर्माण कार्य में दिनेशपुर अण्डरपास में वाहनो के आवागमन की समस्या, सुरक्षात्मक दृष्टि से विभिन्न स्थानों पर सर्विस लेन निर्माण की आवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  "गरीबों के आशियाने उजड़े, अब ताहिर की भूमिका पर उठे सवाल! पूछड़ी के सरकारी जमीन के कथित खेल का मास्टरमाइंड कौन?"

 

 

जिलाधिकारी ने सुरक्षात्मक दृष्टि से दिनेशपुर अण्डरपास की ऊंचाई 4.5 मीटर रखने, गदरपुर बायपास पर दिनेशपु से काशीपुर की साइड में सर्विस रोड निर्माण कराने, सरदार नगर में बायपास के दोनो ओर सर्विस रोड निर्माण के साथ ही दोराहा बायपास पर बाजपुर साइड से काशीपुर की ओर सर्विस रोड निर्माण कराने के निर्देश परियोजना निदेशक एनएचएआई को दिये। डीएम ने एनएचएआई के अधिकारियों को सभी स्थानों का स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिये। डीएम ने लोक निर्माण विभाग के माध्यम से होने वाले कार्यों की डीपीआर तत्काल बनवाने के निर्देश ओसी कलैक्ट्रेट मनीष बिष्ट को दिये। डीएम ने पर्यटन क्षेत्र गुलरभोज की सूचना सम्बन्धी साइनेज़ लगाने के निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रप्रयाग में 156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना का ट्रायल शुरू, जल्द होगा लोकार्पण; केदारनाथ-बदरीनाथ जाने वाले यात्रियों को मिलेगी जाम से राहत।

 

 

बैठक में गदरपुर के विधायक अरविन्द पाण्डे, परियोजना निदेशक एनएचएआई योगेन्द्र शर्मा, ओसी कलैक्ट्रेट मनीष बिष्ट, जिला सूचना अधिकारी अहमद नदीम, वैयक्तिक अधिकारी आनन्द विश्वकर्मा सहित नैत्र प्रकाश शर्मा, दर्पण शर्मा, मनीष फुटेला, पूर्व पालिकाध्यक्ष राकेश भुड्डी आदि उपस्थित थे।