ग्राम बेड़ाझाल क्षेत्र में पानी के स्रोत के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से मचा हड़कंप।

ख़बर शेयर करें -

नाजिम कुरैशी  – संवाददाता 

रामनगर के ग्राम बेड़ाझाल क्षेत्र में पानी के स्रोत के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है.बता दें कि रामनगर के बेड़ाझाल क्षेत्र में पुलिस को आज दोपहर सूचना मिली कि बेड़ाझाल क्षेत्र में एक युवक का शव नहर में पड़ा है।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल ने नवनिर्मित बनभूलपुरा थाने का किया निरीक्षण, समयबद्ध तरीके से सुविधाएं पूरी करने के दिए निर्देश।

 

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई,बता दें कि लंबे समय से पानी में पड़े रहने शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है, वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी मे रखवा दिया है,साथ ही शव की शिनाख्त शुरू कर दी है.शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  जीएसटी संग्रहण में उत्तराखंड ने बनाया नया रिकॉर्ड, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा

 

एसएसआई प्रेम विशवकर्मा ने बताया कि शनिवार को बेड़ाझाल से सूचना मिली की एक व्यक्ति का शव स्रोत के पास नहर में पड़ा है,जिसके बाद शव को कब्जे में लेने की कार्रवाई की गई. उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टिया शव एक सप्ताह से अधिक समय से पड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है,उन्होंने बताया की पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा.उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  प्रभात ध्यानी की हिरासत के विरोध में रामनगर कोतवाली का घेराव, रिहाई के बाद निकाला जुलूस।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *