वीकेंड यातायात प्लान दिनांक 01/02.06.2024 (शनिवार / रविवार) शहर हल्द्वानी, जनपद-नैनीताल।

वीकेंड यातायात प्लान दिनांक 01/02.06.2024 (शनिवार / रविवार) शहर हल्द्वानी, जनपद-नैनीताल।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

*शहर हल्द्वानी से नैनीताल,* भीमताल, भवाली, कैंची धाम व अल्मोड़ा की ओर जाने वाले समस्त पर्यटकों, आमजनमानस एवं वाहन चालकों हेतु निम्न यातायात प्लान प्रभावी रहेगा।
■ *बरेली रोड से नैनीताल*, भीमताल, भवाली, कैंची धाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहन तीनपानी तिराहे से डायवर्ट होकर गोला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहे से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलीकोट में जल जनित बीमारी से हड़कंप, सांसद अजय भट्ट ने संभाला मोर्चा, विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात, लापरवाही मिलने पर दोषियों पर होगी कार्रवाई।

 

 

■ *रामपुर रोड से आने वाले वाहन जिनको नैनीताल जाना है,* पंचायतघर तिराहे से डायवर्ट होकर आर०टी०ओ० रोड से हनुमान मन्दिर होते हुए कालाढूंगी बाईपास रोड से बाया कालाढूंगी नैनीताल में प्रवेश करेंगे व भीमताल, भवाली, कैंची धाम, अल्मोडा की ओर जाने वाले वाहन शीतल होटल तिराहे से डायवर्ट होकर तीनपानी बाईपास तिराहे से गोला बाईपास रोड होते हुए नारीमन तिराहे से अपने गन्तब्य को जायेंगे।
■ *कालाढूंगी रोड से नैनीताल*, भीमताल, भवाली, कैंचीधाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहन ऊँचापुल/लालडॉट तिराहे से डायवर्ट होकर हाईडिल गेट, कॉलटैक्स तिराहा होते हुए नारीमन तिराहे से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम पहुँचीं ‘हनुमान अंश’ की युवा प्रोड्यूसर अनूप्रिया नागर और कार्तिक पालीवाल, लिय्या बाबा जी का आशीर्वाद, SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने शॉल व मोमेंटो देकर किया सम्मानित!, "श्रद्धालुओं और आमजन की सुरक्षा व सुविधा सुनिश्चित करना ही नैनीताल पुलिस की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।" — SSP नैनीताल।

 

 

 

■ *वीकेंड के दौरान शनिवार व रविवार को* यात्रा रूट में भारी वाहनों का प्रवेश प्रातः 10:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा। यातायात का दबाव अधिक रहने पर आवश्यकतानुसार समय बढ़ाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर

 

 

 

■ *समस्त पर्यटकों/आम जनमानस एवं वाहन चालकों से अनुरोध* है कि वे शहर हल्द्वानी के वीकेण्ड रूट प्लान का अनुसरण कर नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंचीधाम, अल्मोड़ा की ओर यात्रा करने का कष्ट करें।
■ *हल्द्वानी से कैचीधाम जाने वाले* श्रृद्धालु/पर्यटकों से अनुरोध है कि वे हल्द्वानी केमू स्टेशन से नॉन स्टॉप शटल बस सेवा का लाभ उठाकर सीधे कैंचीधाम दर्शन करने हेतु पहुँच सकते है।