नाबालिग बच्ची को बहला फुसलाकर अगवा करने के आरोपी को ट्रांजिट कैम्प पुलिस ने किया गिरफ्तार।

उधम  सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक 

रुद्रपुर- बीती 27/04/2022 को थाना ट्रांजिट कैम्प मे आजाद नगर थाना ट्राजिट कैम्प से एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा नाबालिग बच्ची को उसके घर से बहला फुसलाकर अगवा कर लिये जाने के सम्बन्ध मे थाना ट्राजिट कैम्प जिला ऊधम सिह नगर की तहरीरी सूचना के आधार पर FIR NO 153/2022 धारा 363 आईपीसी बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना पुलिस द्वारा की जा रही थी । उक्त अभियोग नाबालिक बच्ची के अपहरण से संबंधित होने के कारण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी जनपद उधम सिंह नगर द्वारा नाबालिग बच्ची की बरामदगी के सम्बन्ध मे उचित दिशा निर्देश जारी किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर रिसॉर्ट मामला: युवती की शिकायत पर दो कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज, पुलिस जांच शुरू।

 

तथा दिनांक 29/04/2022 को पीड़िता नाबालिग को ठाकुर नगर ट्रांजिट कैंप मे बरामद कर लिया गया। पुलिस द्वारा इस दौरान पीड़िता के बयान दर्ज कर उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया तथा पीडिता के बयानों के आधार पर अज्ञात अभियुक्त की सुरागरसी पतारसी जारी रखी गई। दिनांक 11/05/2022 को सुरागसरी पतारसी करने के दौरान पीडिता नाबालिग द्वारा अभियुक्त को पहचाने जाने पर जनता के व्यक्तियों की मदद से पुलिस द्वारा अभियुक्त अर्जुन मिश्रा पुत्र रघुवर दयाल मिश्रा निवासी ग्राम चेतराम मुडिया थाना भोजीपुरा जिला बरेली उत्तर प्रदेश उम्र 30 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर डीएम ललित मोहन रयाल सख्त, अधिकारियों को कार्यक्षेत्र में रहने के निर्देश।

 

विस्तृत पूछताछ में अभियुक्त उपरोक्त द्वारा अपहरण तथा दुष्कर्म का जुर्म स्वीकार किया गया जिसका चालान उक्त अभियोग में मा० न्यायालय किया जा रहा है। परिजन और जनता के लोगो द्वारा पुलिस के कार्य की सराहना की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार देने की तैयारी, CM धामी ने बताया अनुपूरक बजट का रोडमैप।