स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में शिक्षक को कर दिया निलंबित।

रोशनी पाण्डेय – सह संपादक

रुद्रप्रयाग में स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। जबकि शिक्षक के खिलाफ जांच भी बैठा दी गई है। विद्यालय प्रबंधन समिति ने जिला शिक्षा अधिकारी से इस संबंध में शिकायत की गई थी। जखोली विकास खंड के भरदार पट्टी के राउप्रावि बांसी में तैनात शिक्षक पर विद्यालय प्रबंधन समिति ने छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हर चौराहे और मेले में पुलिस दिखाई दे रही है, व्यवस्था बहुत अच्छी है”—श्रद्धालु, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के कुशल मार्गदर्शन में नैनीताल पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की श्रद्धालुओं ने की जमकर सराहना, माँ नंदा-सुनंदा महोत्सव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की मुस्तैदी, दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने कहा—सुरक्षित माहौल और बेहतर व्यवस्थाओं से बढ़ा भरोसा।

 

 

इसकी शिकायत विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने शिक्षा विभाग को दी। जिसके बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया और कार्यवाही शुरू की। जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक शिक्षा) नागेन्द्र बर्तवाल ने बताया कि स्कूल की विद्यालय प्रबंधन समिति ने शिक्षक के खिलाफ शिकायत पत्र दिया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि सहायक अध्यापक स्कूल में छात्राओं के साथ छेड़खानी करते हैं।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  बाजपुर तहसील में प्रमाण पत्रों के फर्जीवाड़े पर उठे सवाल, एक पटवारी के निलंबन से आगे जांच की मांग क्या अन्य आईडी से भी जारी हुए प्रमाण पत्र? तहसील स्तर पर जिम्मेदारी तय करने की उठी मांग।

जिससे छात्राओं में डर का माहौल बना रहता है और छात्राएं बार-बार इसकी शिकायतें भी कर रही हैं।  जिला शिक्षा अधिकारी नागेन्द्र बर्तवाल ने कहा कि शिकायत पत्र का संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से उक्त सहायक अध्यापक को सेवाओं से निलंबित कर उप शिक्षा कार्यालय जखोली से अटैच कर दिया गया है।

 

 

विभागीय जांच पूरी होने के बाद शिक्षक पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।निलम्बित अध्यापक अपनी उपस्थिति कार्यालय उप शिक्षा अधिकारी जखोली में देंगे तथा इस आशय का प्रमाण पत्र देंगे कि वह किसी अन्य सेवा योजन, व्यापार वृत्ति, व्यवसाय में नहीं लगे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क पर स्कूली बच्चों की लड़ाई का वीडियो वायरल, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने लिया तत्काल संज्ञान, कालाढूंगी पुलिस ने बच्चों की पहचान कर बच्चों, परिजनों एवं स्कूल प्रबंधन की काउंसलिंग, परिजनों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही।

 

 

निलम्बन के दिनों में प्राप्त वेतन के आधार पर अन्य प्रतिकर भत्ते भी निलम्बन काल में इस शर्त पर देय होंगे कि संबंधित कर्मचारी द्वारा उन मदों में वास्तव में व्यय किया जा रहा है, जिनके लिए प्रतिकर भत्ते अनुमन्य हैं।