लालकुआं में हाथी की दर्दनाक मौत: वन्य जीव प्रेमियों के लिए शोकग्रस्त घटना, बच्चे को रेस्क्यू कर उपचार के लिए भेजा गया।

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं में हाथी की दर्दनाक मौत: वन्य जीव प्रेमियों के लिए शोकग्रस्त घटना, बच्चे को रेस्क्यू कर उपचार के लिए भेजा गया।

 

 

 उधम सिंह राठौर  – प्रधान संपादक

 

 

लालकुआं- वन्य जीव प्रेमियों और वन विभाग के लिए दुखद खबर सामने आ रही है यहां बीती देर रात्रि तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज के जंगल से निकाल कर रेल पटरी क्रॉस करते हुए तराई पूर्वी वन प्रभाग गौला रेंज क्षेत्र की तरफ जा रहे हाथी की ट्रेन के इंजन से टकराने से दर्दनाक मौत हो गई जबकि उसके साथ चल रहा करीब सात साल का बच्चा इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घायल हाथी के बच्चे का रेस्क्यू कर उसे उपचार के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर मंथन, आईजी निवेदिता कुकरेती ने मंडलायुक्त दीपक रावत से की शिष्टाचार भेंट।

 

 

बताते चले कि बीती देर रात्रि करीब 3:00 बजे लालकुआं बरेली रेलवे ट्रैक पर श्मशान घाट के पास तेजगति से जा रहे लाइट पावर इंजन की चपेट में आने से रेल पटरी क्रॉस कर रहे एक नर हाथी की दर्दनाक मौत हो गई जबकि उसके साथ चल रहा हाथी करीब सात साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है इधर मौके पर पहुंचे गौला रेंज के वन क्षेत्र अधिकारी चन्दन सिंह अधिकारी ने वन विभाग की टीम के साथ रेस्क्यू अभियान चलाते हुए घायल हाथी के बच्चे का रैस्क्यू कर उसे उपचार के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बस स्टैंड पर बिछड़ा मासूम, रामनगर पुलिस बनी फरिश्ता। 4 वर्षीय इस्माइल को सकुशल परिजनों से मिलाया, परिवार की आंखों में छलक आए खुशी के आंसू।

 

 

वही मृतक हाथी तराई केन्द्रीय की टाडा़ रेंज में होने के कारण विभाग की टीम मौके पर तैनात है वही विभाग द्वारा मृतक हाथी के पोस्टमार्टम की तैयारी कि जा रही है।

 

यह भी पढ़ें 👉  युवाओं का भविष्य बचाने को मैदान में SSP NAINITAL मंजूनाथ टीसी, देवभूमि को नशा मुक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम, अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी* *CM धामी के सपनों की देवभूमि में नहीं चलेगा नशे का कारोबार- SSP NAINITAL* *2 करोड लगभग कीमत की स्मैक के साथ दो नशे के सौदागरों को किया गिरफ्तार*