पत्नी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पति की करवा दी हत्या,  पुलिस ने पत्नी समेत चार आरोपियों को किया गिरफ्तार।

पत्नी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पति की करवा दी हत्या,  पुलिस ने पत्नी समेत चार आरोपियों को किया गिरफ्तार।

पत्नी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पति की करवा दी हत्या,  पुलिस ने पत्नी समेत चार आरोपियों को किया गिरफ्तार।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

 

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में के ब्लाइंड मर्डर केस का पुलिस ने एक सप्ताह के अंदर चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस की जांच में पता चला है कि यह वारदात किसी और ने नहीं, बल्कि खुद उसकी पत्नी ने अपने साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया है। इसी के साथ पुलिस ने मृतक की पत्नी समेत चार हत्यारोपियों को अरेस्ट किया है। पुलिस के मुताबिक महिला भले ही अपने पति के साथ रहती थी, लेकिन प्यार किसी और से करती थी।

यह भी पढ़ें 👉  सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने वाले शिक्षकों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! पोस्ट-कमेंट से पहले बरतें सावधानी, नियमों के उल्लंघन पर हो सकती है कार्रवाई।

 

 

जब उसका पति इस प्यार में बाधा बनने लगा तो आरोपी महिला ने प्रेमी संग मिलकर उसे ठिकाने लगाने की साजिश रच दी. इसी साजिश के तहत 11 सितंबर को आरोपियों ने बिजनेस के बहाने उसे बाराबंकी बुलाया और रॉड से वारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक शुरूआती दो दिनों में तो मृतक की पहचान ही नहीं हो पायी। लेकिन जब पहचान हुई और उसकी पत्नी से पूछताछ की गई तो फिर मामला साफ होने में देर नहीं लगा। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान सीतापुर निवासी आरिफ के रूप में हुई है।

 

पुलिस ने जब उसकी पत्नी अफसरी से पूछताछ की तो कुछ संदेह हुआ। ऐसे में पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की. इसमें उसने पूरी वारदात को कबूल लिया। अपने साथियों का नाम बताते हुए उसने यह भी बता दिया कि कैसे उसने अपने पति को रास्ते से हटाया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर रिसॉर्ट मामला: युवती की शिकायत पर दो कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज, पुलिस जांच शुरू।

 

आरोपी महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति के साथ गुजरात में रहती थी, लेकिन उसका एक आरोपी मुजाहिद के साथ अवैध संबंध था। इसकी खबर उसके पति को हो गई तो वह प्रेमी से मिलन में बाधा बनने लगा।

 

 

ऐसे में उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसने रास्ते से हटाने की योजना बनाई। इसके बाद उसके प्रेमी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसके पति को बिजनेस के बहाने बाराबंकी बुलाया और यहां रेलवे स्टेशन के पास धोखे से उसके सिर पर रॉड से हमला कर दिया। इससे मौके पर ही उसके पति की मौत हो गई.वारदात के बाद उसके प्रेमी ने शव को जंगल में फेंक दिया और मौके से फरार हो गया. महिला के इस कबूलनामे के बाद पुलिस ने आरोपी महिला के प्रेमी और उसके दोनों साथियों को भी अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने इन सभी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान आरिफ की पत्नी अफसरी, उसके प्रेमी मुजाहिद और मुजाहिद के दोस्त रिजवान और आफताब के रूप में हुई है।