डंपर ने बाइक सवार को रौंदा टक्कर मारने के बाद तीन सौ मीटर तक युवक को घसीटता रहा जहां युवक की हुई दर्दनाक मौत।।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

प्रयागराज के नैनी थाना इलाके के मिर्जापुर राजमार्ग स्थित सरगम तिराहे के पास शुक्रवार रात डंपर चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद भागने के चक्कर में चालक डंपर में फंसे बाइक और युवक को तीन सौ मीटर तक घसीटता ले गया।

दुर्घटना में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस करीब एक घंटे बाद क्रेन से डंपर हटाकर शव को बाहर निकाला। थाना क्षेत्र के सरगम तिराहे के पास शुक्रवार रात करीब पौने ग्यारह बजे बाइक सवार एडीए रोड से होकर मिर्जापुर राजमार्ग पर पहुंचा था कि तभी शहर से मिर्जापुर की ओर आ ररे तेज रफ्तार डंपर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें 👉  बिजली विभाग कार्यालय पर कांग्रेस का हल्ला बोल, स्मार्ट मीटर और बिजली कटौती को लेकर जोरदार प्रदर्शन।

 

 

 

टक्कर लगने के बाद बाइक व युवक दोनों डंपर के नीचे आ गए। चालक भागने के चक्कर में बाइक व युवक को तीन सौ मीटर तक घसीटते हुए चला गया। इसके बाद चालक व खलासी चलती गाड़ी से कूदकर भाग गय। यह देखकर वहां पर लोगों की भीड़ जुट गई। बाइक व बाइक सवार डंपर की नीचे पहिये के बीच में फंस गए।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार बना तस्करों के लिए आफत, कालाढूंगी पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा।

 

 

 

 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक घंटे बाद क्रेन की मदद से डंपर को हटाकर बाइक व शव को बाहर निकाला। शव को देखकर कुछ लोगों ने बताया कि मृतक जेल रोड का रहने वाला है राकेश चौरसिया है।

यह भी पढ़ें 👉  230 करोड़ की परियोजना पर कमिश्नर का सख्त एक्शन... देरी हुई तो अफसर होंगे जिम्मेदार!"

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *