ससुराल वालों के द्वारा बेइज्जती किए जाने पर युवक ने फांसी का फंदा लगा कर ली आत्महत्या, पुलिस ने मृतक की पत्नी समेत 5 लोगों के खिलाफ किया मामला दर्ज।

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

जींद में ससुराल वालों के द्वारा बेइज्जती किए जाने व पत्नी को साथ ले जाने से खफा युवक ने चिकन कॉर्नर की दुकान के ऊपर फांसी का फंदा लगा आत्महत्या कर ली। शहर थाना पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर मृतक की पत्नी समेत 5 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।

 

पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार कुमारन मोहल्ला निवासी दीपक ने मंगलवार देर शाम को मीट मार्केट में चिकन कॉर्नर के ऊपर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाकर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल पहुंचाया। मृतक के पिता बलराज ने पुलिस को दी। शिकायत में बताया कि उसके बेटे दीपक की शादी सुनाम पंजाब निवासी सुमन के साथ लगभग 7 साल पहले हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  🔥*कप्तान मंजूनाथ टी.सी. का अपराधियों को दो टूक संदेश—जनता को डराओगे तो खुद जेल जाओगे!* 🔥*डकैती के मास्टरमाइंड यश सिडाना समेत 04 और गिरफ्तार, अब तक 06 डकैत गिरफ्तार, 06 अवैध तमंचे, कारतूस, नगदी और क्रेटा, स्कॉर्पियो भी बरामद*

 

 

 

पति-पत्नी की कहासुनी के चलते सुमन ने अपने मायके वालों को बुला लिया, जिसके चलते दीपक की साली गीता साले नाथी व अन्य दीपक की बेइज्जती की जिसके बाद आरोपित दीपक की पत्नी सुमन को अपने साथ ले गए, कुछ समय के बाद दीपक खफा होकर चिकन कॉर्नर पर पहुंच गया, और छत पर जाकर फांसी का फंदा लगा लिया। बलराज ने आरोप लगाया कि दीपक को उसकी पत्नी तथा ससुरालीजनों ने आत्महत्या के लिए मजबूर किया है। शहर थाना पुलिस ने बलराज की शिकायत पर मृतक की पत्नी सुमन, साली गीता, साला नाथीराम, बुआ और सास के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में रातभर चला ARTO का एक्शन, 170 वाहनों पर कार्रवाई, 22 वाहन किए सीज।

 

 

शहर थाना के जांच अधिकारी कृष्ण ने बताया कि मृतक के पिता की शिकायत पर पत्नी समेत पांच लोगों के खिल आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लि है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है ।

kj
tara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *