युवक ने आत्महत्या करने से पहले युवती की गला दबाकर की हत्या, गेस्ट हाउस के कमरे से मिले मृत युवक-युवती।

 उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

युवती की मौत कैसे हुई, इसको लेकर पुलिस उलझी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में युवती की मौत दम घुटने से होने की बात सामने आ रही है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की असली वजह पता चल पाएगी। दो दिन पूर्व गेस्ट हाउस के कमरे से मिले मृत युवक-युवती के शवों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी नहीं आई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को आशंका है कि युवक ने आत्महत्या करने से पहले युवती की गला दबाकर हत्या की। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इसकी पुष्टि होगी।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ की महिलाओं के हुनर को बाजार से जोड़ने की अनूठी पहल, भीमताल में खुला पांडेय ऑर्गेनिक स्टोर, स्थानीय उत्पादों को मिलेगी नई पहचान।

 

 

गेस्ट हाउस के कमरे से मृत मिले मेरठ के युवक और सेलाकुई के एक गांव की युवती एक-दूसरे के परिचित थे। पूर्व में दोनों एक कंपनी में काम कर चुके थे। पुलिस को कक्ष से न तो कोई सुसाइड नोट मिला और न ही कोई जहरीला पदार्थ की शीशी या पैकेट।

 

 

युवक का शव पंखे पर लटका था, जबकि युवती का शव बेड पर पड़ा था। युवती की मौत कैसे हुई, इसको लेकर पुलिस उलझी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में युवती की मौत दम घुटने से होने की बात सामने आ रही है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की असली वजह पता चल पाएगी। पुलिस को आशंका है कि युवक ने पंखे पर लटकने से पहले युवती की गला दबाकर हत्या कर दी। युवती की मौत के बाद युवक भी खुद फांसी के फंदे पर लटक गया।

यह भी पढ़ें 👉  पीरूमदारा हाट बाजार में कथित वसूली का बड़ा खेल! विपिन चौधरी और सूरज चौधरी पर रोजाना 10 हजार रुपये मांगने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप, जिला पंचायत में पहुंची शिकायत।

 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक युवक और युवती काफी अच्छे दोस्त थे। करीब छह महीने पहले युवक युवती के घर गया था। उसके परिजनों के साथ कहासुनी भी हुई थी। इस बीच कुछ समय पूर्व युवती की सगाई भी हो गई। आशंका जताई जा रही युवती की सगाई से युवक नाराज चल रहा था। युवक ने युवती को गेस्टहाउस में बुलाया और वहां उसकी हत्या कर खुद आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली और धनतेरस पर नैनीताल पुलिस का हाईटेक पहरा, 233 सीसीटीवी कैमरों से होगी चप्पे-चप्पे की निगरानी, ड्रोन से भी रखी जाएगी नजर।

 

 

थाना प्रभारी मोहन सिंह ने बताया कि मामले की हर पहलु पर जांच चल रही है। घटना के बाद कई सवाल उठ रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण साफ होने के बाद घटना की तस्वीर साफ हो पाएगी।