नशे में वाहन चलाकर स्कूटी व टेम्पो चालक को घायल करने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

नशे में वाहन चलाकर स्कूटी व टेम्पो चालक को घायल करने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार हेतु पहुँचाया अस्पताल।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

 

आज दिनांक 3.12.2023 को समय 11:00 बजे लगभग जजी कोर्ट के पास एक कार wagnor के चालक द्वारा नशे की हालत में वाहन को हल्द्वानी की तरफ से चलाते हुए डिवाइडर पार कर *काठगोदाम से आ रहे ऑटो UK04 TA 9170 व स्कूटी UK 04 6708 पर टक्कर मार दी।* जिसमें ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया तथा स्कूटी चालक को भी हाथ व पैर पर छोटे आई।
सूचना पर भोटिया पड़ाव चौकी इंचार्ज SI कुमकुम धानिक, SI UT संजय धोनी, का0 प्रकाश बडाल, का0 ललित द्वारा मौके पर पहुँचकर तत्काल घायलों को कृष्णा अस्पताल पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में बाघ का हमला, पानी भरने गई महिला पर झपटा टाइगर, गांव में दहशत का माहौल।

 

*घायल व्यक्ति-*
*1- ऑटो चालक राजेंद्र सिंह उम्र 38 वर्ष* पुत्र स्वर्गीय दीवान सिंह निवासी बच्ची नगर नंबर 2 कटघरिया थाना मुखानी।
*2- स्कूटी चालक गौरव गोस्वामी उम्र- 29 वर्ष* पुत्र तेज नाथ गोस्वामी निवासी चांदमारी काठगोदाम का उपचार कृष्णा अस्पताल हल्द्वानी में चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  अफवाहों पर न दें ध्यान! बाबा के दरबार में आज 20,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन स्थानीय जनता और होटल बुकिंग वालों को कोई रोक-टोक नहीं, शटल सेवा चल रही है लगातार — SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी 

 

 

उक्त कार चालक प्रकाश सिंह बिष्ट अपनी शादी की शॉपिंग हेतु हल्द्वानी आया था जो वापस अल्मोड़ा जा रहा था। नशे में वाहन दौड़ाकर उक्त कृत्य पर चालक का मेडिकल कराया गया जिसका नशे में होना पाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  होटलों और गेस्ट हाउसों पर प्रशासन की सख्ती, अग्नि सुरक्षा में खामियां मिलने पर चालानी कार्रवाई।

 

*चालक को गिरफ्तार* कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।