तीन चोरों को तमंचा और चाकू साथ काशीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

काशीपुर पुलिस ने आज गश्त के दौरान तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस को उनके कब्जे से एक तमंचा व दो रामपुरिया चाकू बरामद हुए। आपको बताते चलें कि जिले के पुलिस कप्तान डॉक्टर मंजूनाथ टिसि के आदेश के तहत काशीपुर पुलिस के द्वारा संदिग्ध व्यक्ति एवं असामाजिक और आपराधिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसके अंतर्गत एसआई नवीन बुधानी की टीम द्वारा गश्त के दौरान तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से पुलिस को एक अदद तमंचा तथा दो अदद रमपुरिया चाकू बरामद हुये।

यह भी पढ़ें 👉  जंगल, बिजली, सिंचाई और जर्जर स्कूलों का मुद्दा उठा, जनसभा में रामपाल सिंह ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं।

 

 

 

पुलिस क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा ने आज पूरे मामले का खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए सभी अभियुक्त शातिर चोर है जो अपनी नशे तथा अन्य जेब खर्चे की जरुरतों के लिये आये दिन चोरी छिनौती आदि करते रहते है। एसआई नवीन बुधानी की तहरीर के आधार पर अभियुक्तगणों के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर मा० न्यायालय पेश किया जा रहा है। वही गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने नाम क्रमशः सोनू सिंह पुत्र जगतार सिंह निवासी कटेया धाना आईटीआई जनपद उधमसिंहनगर, अंग्रेज सिंह उर्फ गेजू पुत्र जगतार सिंह निवासी कटेया धाना आईटीआई जनपद उधमसिंहनगर तथा दीपक गुप्ता उर्फ दीपू पुत्र जयप्रकाश गुप्ता निवासी ग्राम कटैया थाना आईटीआई उधमसिंहनगर बताया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में गुंडा एक्ट का बड़ा एक्शन, 5 लोग जिला बदर; इस साल अब तक 103 अराजक तत्वों पर कार्रवाई।

 

 

 

पुलिस को गिरफ्तार किए गए दीपक गुप्ता के पास से एक अदद तमंचा 315 बोर मय जिन्दा कारतूस, अंग्रेज सिंह के पास से एक अदद रमपुरिया चाकू तथा अभियुक्त सोनू के कब्जे से एक अदद रमपुरिया चाकू बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  "पहले हत्या, फिर आत्महत्या की कहानी! रामनगर में नवविवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार”

 

 

 

तीनों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में काशीपुर कोतवाली प्रभारी मनोज दादू डीएसएसआई प्रदीप मिश्रा एसआई नवीन बुधानी, कॉन्स्टेबल गौरव सनवाल, गिरीश मठपाल, ईश्वर तथा सुरेन्द्र सिंह शामिल रहे।