बर्फबारी से बाधित यातायात, प्रशासन ने बरापथर-पंगोट मार्ग पर शुरू किया सफाई अभियान

बर्फबारी से बाधित यातायात, प्रशासन ने बरापथर-पंगोट मार्ग पर शुरू किया सफाई अभियान

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल: बरापथर-पंगोट मार्ग पर भारी बर्फबारी के कारण मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया था, जिससे स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत कदम उठाते हुए सड़क से बर्फ हटाने के लिए जेसीबी मशीनों को तैनात किया।

यह भी पढ़ें 👉  आदर्श रामलीला समिति के संचालन और चुनाव पर उठे सवाल, प्रशासन ने कसा शिकंजा, शिकायत के बाद पांच सदस्यीय जांच कमेटी गठित, पंजीकरण से लेकर सदस्यता और वित्तीय लेनदेन तक की होगी पड़ताल।

 

बर्फ हटाने का कार्य तेजी से जारी है, और प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही यातायात को बहाल कर दिया जाएगा। यह क्षेत्र सर्दियों में बर्फबारी के लिए प्रसिद्ध है और बड़ी संख्या में पर्यटक यहां घूमने आते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में ‘नैनीताल जैसी फीलिंग’, Rs. 8.64 करोड़ के जल सृष्टि पार्क का सीएम धामी ने किया लोकार्पण।

स्थानीय अधिकारियों ने निवासियों और पर्यटकों को सावधानीपूर्वक यात्रा करने और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने की अपील की है। बरापथर-पंगोट मार्ग की बर्फबारी के चलते आसपास के अन्य क्षेत्रों में भी सतर्कता बरती जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नंदा देवी महोत्सव में सुरक्षा का कड़ा पहरा, अधिकारियों ने संभाली कमान; पैदल गश्त से श्रद्धालुओं में बढ़ा सुरक्षा का भरोसा।