दुखद : पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार मजदूर की दर्दनाक मौत साथी युवक गम्भीर रूप से घायल।

ख़बर शेयर करें -

नाजिम कुरैशी – सवादाता

काशीपुर में पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार मजदूर की दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि उसका साथी युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर एकत्र राहगीरों ने आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल युवक को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। दरअसल नैनीताल के रामनगर के मालधन डफौट का रहने वाला 32 वर्षीय सुनील प्रसाद पुत्र बहादुर राम मजदूरी किया करता है। वह अपने 30 वर्षीय दोस्त मनोज पुत्र गोपाल राम के साथ स्कूटी पर सवार होकर आवश्यक कार्यवश प्रतापपुर बाजार से होते हुए घर जा रहा था। इसी दौरान चक्की के कलपुर्जे से लोड पिकअप संख्या UP CN 0890 ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में सुनील प्रसाद की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम-दिल्ली के बीच वंदे भारत चलाने की मांग तेज, रेल मंत्री से मिले सांसद अजय भट्ट।

 

जबकि वाहन की चपेट में आने से स्कूटी पर बैठा उसका दोस्त मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर वहां से गुजर रहे लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान आरोपी चालक को स्थानीय लोगों ने दौड़कर दबोचते हुए उसे पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक के एक पुत्र और एक पुत्री है। अचानक घटी घटना को लेकर मृतक परिवार में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन मॉडल की एनडीएमए ने की सराहना, अन्य राज्यों के लिए बताया अनुकरणीय।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *