अवैध पिस्टल, तमंचा एवं कारतूस के साथ पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

उधम सिंह नगर जिले के किच्छा कोतवाली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को चार पिस्टल एवं तीन तमंचे के साथ दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 76 कारतूस बरामद कर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है। किच्छा कोतवाली में मामले का खुलासा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने बताया कि पुलिस टीम को क्षेत्र में अवैध असलाह तस्करी की लगातार शिकायत मिल रही थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि किच्छा पुलिस की टीम ने शमशेर सिंह एवं इश्मीत सिंह नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए भारी मात्रा में अवैध पिस्टल कारतूस एवं तमंचे बरामद कर लिए। किच्छा पुलिस ने आरोपियों के पास से 32 बोर के चार पिस्टल एवं 315 बोर के तीन तमंचे सहित 76 कारतूस बरामद कर कब्जे में ले लिए।

यह भी पढ़ें 👉  न्याय व्यवस्था को आधुनिक और जनसुलभ बनाने में ‘जूडिशियम 2.0’ की अहम भूमिका : मुख्यमंत्री धामी

 

 

 

एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों द्वारा उधम सिंह नगर जिले के तमाम क्षेत्रों में तमंचे एवं पिस्टल बेचने का काम किया जाता था। एसएसपी के अनुसार तमंचे एवं पिस्टल की बिक्री करने वाले सभी आरोपियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की जांच में सामने आया कि 25 हजार में पिस्टल की खरीद करने के बाद आरोपियों द्वारा पिस्टल को 50 हजार में बेचा जाता था और 5000 वाले तमंचे को 12 हजार में आरोपी बेचने का काम करते थे।

यह भी पढ़ें 👉  IMPCL निजीकरण के विरोध में उतरी करणी सेना और ब्राह्मण महासभा, कर्मचारियों के आंदोलन को दिया समर्थन।

 

 

 

एसएसपी मंजूनाथ ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को 10 – 10 हजार की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *