लाखों की स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार।

शादाब हुसैन  – संवाददाता

कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे के निर्देशन में नशे के विरूद्ध की जा रही कार्रवाई से नशा तस्करो में हड़कंप मचा हुआ है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौडी श्रीमती चौबे द्वारा जनपद में नशीले मादक पदार्थों एवं ड्रग्स की बढ़ती प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार शेखर चन्द सुयाल के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक गणेश लाल कोहली व पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन विभव सैनी के पर्यवेक्षण, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीभूषण श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपनिरीक्षक जगमोहन रमोला व सीआईयू प्रभारी कमलेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान नशा तस्कर बालासौड निवासी आशीष जुयाल के कब्जे से 16.40 ग्राम स्मैक तथा झूला पुल पार रतनपुर निवासी अमन सिंह रावत के कब्जे से 14.60 ग्राम स्मैक बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम पहुँचीं ‘हनुमान अंश’ की युवा प्रोड्यूसर अनूप्रिया नागर और कार्तिक पालीवाल, लिय्या बाबा जी का आशीर्वाद, SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने शॉल व मोमेंटो देकर किया सम्मानित!, "श्रद्धालुओं और आमजन की सुरक्षा व सुविधा सुनिश्चित करना ही नैनीताल पुलिस की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।" — SSP नैनीताल।

 

 

अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली कोटद्वार एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया है। नशे के खिलाफ जंग में पिछले छह माह में पौड़ी पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट में 37 मुकदमें दर्ज कर 41 अभियुक्तों की गिरफ्तारी करते हुये 203.49 ग्राम स्मैक, 2 किलो 612 ग्राम चरस एवं 114 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिनकी की अनुमानित कीमत 23 लाख रुपए से अधिक है।