स्मैक की पुड़िया और शराब की पेटियां… पुलिस के शिकंजे में दो तस्कर।

स्मैक की पुड़िया और शराब की पेटियां… पुलिस के शिकंजे में दो तस्कर।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

“हल्द्वानी में नशे के सौदागरों पर पुलिस का ताबड़तोड़ वार… एक तरफ स्मैक का जाल, दूसरी तरफ अवैध शराब की खेप… लेकिन बनभूलपुरा पुलिस की पैनी नजर से कोई नहीं बच पाया। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार कर नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार किया है।”

यह भी पढ़ें 👉  एक-एक डकैत को कानून के कटघरे तक पहुंचाएंगे — SSP डॉ0 मंजूनाथ टीसी की कुशल रणनीति का असर, आज 02 डकैत, 02 तमंचे व ₹1.40 लाख बरामद, वरना कर जप्त, अब तक मास्टरमाइंड सहित 08 डकैतों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

 

 

 

जनपद में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस लगातार एक्शन मोड में है। गश्त और संदिग्ध लोगों की चेकिंग के दौरान गौला पार्किंग के पास पुलिस ने 20 वर्षीय शहनाज को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके कब्जे से 10.26 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है कि यह स्मैक कहां से लाई गई और किन लोगों तक इसकी सप्लाई की जानी थी।

यह भी पढ़ें 👉  न्याय रथ के साथ ग्राम सौंड पहुंचा विधिक सेवा अभियान, ग्रामीणों को दी जाएगी निःशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी।

 

 

 

इसी अभियान के दौरान गौला पुल पर चेकिंग के वक्त पुलिस ने एक स्कूटी को रोका। स्कूटी में रखे कट्टे की तलाशी ली गई तो उसके अंदर तीन पेटियों में भरे 144 पव्वे अवैध माल्टा शराब बरामद हुई। पुलिस ने स्कूटी चालक नीरज जोशी को मौके से गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। बरामद शराब को जब्त कर पुलिस सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 6 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।

 

 

 

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने साफ किया है कि नैनीताल जिले में नशे और अवैध शराब के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा और नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई होती रहेगी।

kj
tara