सेवा, सुशासन एवं समर्पण अभियान के तहत रामनगर बेस चिकित्सालय में वृहद स्वास्थ्य शिविर, 519 लोगों ने उठाया लाभ।

सेवा, सुशासन एवं समर्पण अभियान के तहत रामनगर बेस चिकित्सालय में वृहद स्वास्थ्य शिविर, 519 लोगों ने उठाया लाभ।

सेवा, सुशासन एवं समर्पण अभियान के तहत रामनगर बेस चिकित्सालय में वृहद स्वास्थ्य शिविर, 519 लोगों ने उठाया लाभ।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर, 13 जुलाई। उत्तराखंड सरकार के “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” अभियान के तहत सोमवार को बेस चिकित्सालय रामनगर में वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल डॉ. रश्मि पंत के निर्देशन में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य आमजन को एक ही स्थान पर गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाना रहा।

शिविर का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री दिनेश मेहरा, जिला उपाध्यक्ष गणेश रावत, मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र खाती, संजय बिष्ट, आशा बिष्ट, अजय पाल और नवीन करगेटी सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  नए थाना भवन में गुणवत्ता और सुविधाओं का बेहतर समन्वय—एसएसपी ने किया बेतालघाट भवन का निरीक्षण, हस्तांतरण से पूर्व परिसर की व्यवस्थाएं परखी, महत्वपूर्ण निर्देश दिए, कार्यदायी संस्था पेयजल निगम के निर्माण कार्य की सराहना।

शिविर का निरीक्षण मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. तपन शर्मा एवं वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एस.एस. बिष्ट ने किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए स्वास्थ्य कर्मियों को प्रत्येक मरीज को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. पी.एस. खोलिया, मनोचिकित्सक डॉ. रश्मि कोहली और ईएनटी सर्जन डॉ. दिलीप वार्ष्णेय सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक उपचार और परामर्श प्रदान किया।

स्वास्थ्य शिविर में गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व जांच, उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह की जांच, गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग, टीबी जांच, सर्वाइकल एवं ओरल कैंसर की स्क्रीनिंग, एक्स-रे, विभिन्न लैब जांच, दिव्यांग प्रमाण पत्र, रक्तदान, आयुष्मान भारत कार्ड तथा आभा आईडी जैसी अनेक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

यह भी पढ़ें 👉  परमिट की शर्तें तोड़ने वालों पर नैनीताल पुलिस का शिकंजा, 258 चालान, 73 वाहन सीज।

शिविर में कुल 519 लोगों का पंजीकरण किया गया। इनमें 290 लोगों की ब्लड शुगर, 285 की ब्लड प्रेशर, 225 की टीबी स्क्रीनिंग, 125 गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व जांच, 120 लोगों की हीमोग्लोबिन जांच, 130 लोगों की एलएफटी/केएफटी सहित अन्य रक्त जांच, 15 महिलाओं की सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग तथा 58 लोगों के एक्स-रे किए गए। इसके अलावा 2 दिव्यांग प्रमाण पत्र, 20 आयुष्मान भारत कार्ड और 118 आभा आईडी भी बनाई गईं।

यह भी पढ़ें 👉  रणजीत रावत की संस्तुति पर बबलू सैनी को मिली ब्लॉक कांग्रेस में अहम जिम्मेदारी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से लोगों को उनके घर के निकट समग्र एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सरकार की सभी जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध और प्रभावी तरीके से पहुंचाया जाए।

शिविर के सफल आयोजन में डॉ. दीपा आर्य, डॉ. संदीप पांगती, आकाशा बनकोटी, डॉ. मीनाक्षी गुरानी, मनोज सती, रवि कुमार, मनमोहन रमोला, पवन तिवारी, राजीव बदलाकोटी, रीता तथा दीवान बिष्ट सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।