मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत विधानसभा क्षेत्र से उप चुनाव लडने की तैयारियों शुरू कर दी है। जिसको लेकर कांग्रेस ने भी कसी कमर और चंपावत उप चुनाव को लेकर किया मंथन।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

देहरादून – सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत विधानसभा क्षेत्र से उप चुनाव लडने की तैयारियों शुरू कर दी है। वही सीएम धामी के किलेबंदी में सेंध लगाने के लिए उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी ने भी मंथन शुरू कर दिया है। कांग्रेस चंपावत उप चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घेराबंदी करने के लिए सटिक योजना बनाने में जुट गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा गढ़वाल दौरें के बीच में ही राजधानी देहरादून पहुंच गए, जहां उन्होंने शीर्ष नेतृत्व के साथ उप चुनाव को लेकर गहनता से विचार विमर्श किया। केन्द्रीय चुनाव आयोग के चंपावत में उप चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा के बाद कांग्रेस भी सक्रिय हो गयी है। चंपावत में 31 म ई को मतदान और तीन जून को मतगणना होगी।उप चुनाव की रणनीति के तहत कांग्रेस ने भी अपनी तैयारिया शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में बाघ का हमला, पानी भरने गई महिला पर झपटा टाइगर, गांव में दहशत का माहौल।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा गढ़वाल दौरें के बीच में मंगलवार को देहरादून पहुंचे। जहां उन्होंने उप चुनाव को लेकर सर्वेक्षण रिपोर्ट मुख्यमंत्री के सामने हैवीवेट उम्मीदवार के चयन और चुनावी मैदान में उतरने से पहले योजना का खाका तैयार करने पर मंथन किया। संभावना है कि प्रदेश नेतृत्व की शीर्ष नेतृत्व के साथ बातचीत के बाद कांग्रेस सियासी भूचाल छेड सकतीं हैं।

यह भी पढ़ें 👉  त्रिवेणी धाम टांडा मल्लू में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घेराबंदी के लिए नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी सहित दर्जनों कांग्रेस दिग्गज नेता चंपावत में डेरा डाले की तैयारी कर रहे हैं। कांग्रेस इस उप चुनाव को जीतने के लिए एड़ी से चोटी तक का जोर लगा देगी। उप चुनाव में स्थानीय उम्मीदवार को ही मैदान में उतरने की तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  योग को बनाएं जीवन का हिस्सा, नशे से रहें दूर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *