*कप्तान प्रहलाद मीणा के नेतृत्व में ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को नैनीताल पुलिस ने किया साकार* *03 किलो चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार*

*कप्तान प्रहलाद मीणा के नेतृत्व में ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को नैनीताल पुलिस ने किया साकार* *03 किलो चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार*

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखंड महोदय द्वारा चलाये जा रहे “ड्रग फ्री देवभूमि मिशन-2025″ अभियान को सार्थक करने हेतु प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा जनपद में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से बचाने हेतु चप्पे-चप्पे पर सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर की पुष्कर सोसायटी ने जगाई महिला आत्मनिर्भरता की उम्मी

 

 

 

प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी,  हरबंस सिंह एसपी क्राइम/यातायात नैनीताल के निर्देशन एवम श्री नितिन लोहनी सीओ सिटी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में विगत दिवस थानाध्यक्ष काठगोदाम  विमल मिश्रा के नेतृत्व में खेड़ा तिराहा गोलापार के पास चैकिंग के दौरान वाहन संख्या- UK04TB-5996 अर्टिगा कार को चैक करने पर वाहन चालक के कब्जे से कुल- 03 किलो 14 ग्राम चरस बरामद कर गिरफ्तार किया गया। चरस परिवहन कर रहे वाहन को सीज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सुप्रीम सुनवाई से पहले नैनीताल में कड़ा पहरा, SSP मंजूनाथ टीसी ने संभाली कमान।

 

 

पूछताछ में बताया गया कि देवीधुरा चंपावत से एक अज्ञात व्यक्ति से लाया हूं जिसे बेचने हेतु हल्द्वानी रोडवेज को ले जा रहा था पुलिस के गिरफ्त में आ गया। उक्त के विरुद्ध काठगोदाम थाने में धारा- 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें 👉  मुसीबत में एक कॉल बनेगी सुरक्षा की ढाल”—SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी, SP संचार रेवाधर मठपाल के नेतृत्व में छात्राओं को सिखाया गया Dial-112 और SOS का इस्तेमाल, आपात स्थिति में घबराएं नहीं, SOS दबाएं या 112 डायल करें—पुलिस हर समय आपकी सहायता के लिए तैयार।

 

भारी मात्रा में चरस बरामद करने पर SSP NAINITAL द्वारा पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु 2500 रुपये नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।

 

 

गिरफ्तार अभियुक्त-
नंदन सिंह पुत्र भवान सिंह निवासी ग्राम बेडीचुला थाना मुक्तेश्वर उम्र 42 वर्ष

बरामद माल-
03.14किलोग्राम

कीमत:- लगभग 03 लाख 14 हजार रुपये लगभग
पुलिस टीम:-
1- उ0 नि0 मनोज कुमार चौकी प्रभारी खेड़ा काठगोदाम
2- कांस्टेबल संतोष सिंह
3- कांस्टेबल टीकाराम
4- कांस्टेबल अनिल कुमार

kj
tara