पीएम संग सीएम की कैमिस्ट्री का दिखा कमाल, निवेश के क्षेत्र में उत्तराखंड ने भरी ऊंची उड़ान।

पीएम संग सीएम की कैमिस्ट्री का दिखा कमाल, निवेश के क्षेत्र में उत्तराखंड ने भरी ऊंची उड़ान।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

देहरादून।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मजबूत आपसी समझ और बेहतर तालमेल का असर अब उत्तराखंड के विकास पर साफ तौर पर नजर आने लगा है। खासकर निवेश के क्षेत्र में राज्य ने बड़ी छलांग लगाई है, जो इस “कैमिस्ट्री” का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

यह भी पढ़ें 👉  माँ नंदा-सुनंदा महोत्सव की सफल एवं सुरक्षित व्यवस्थाओं पर नैनीताल पुलिस का सम्मान, श्रद्धालुओं की सुरक्षा से लेकर यातायात, महिला-बाल सुरक्षा और खोया-पाया व्यवस्था तक पुलिस की मुस्तैदी को मिली सराहना, श्री राम सेवक सभा, मंदिर समिति ने नैनीताल पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया सम्मानित।

मुख्यमंत्री धामी ने निवेशकों को उत्तराखंड की ओर आकर्षित करने के लिए दिन-रात मेहनत की है। औद्योगिक माहौल को बेहतर बनाने, सुविधाजनक नीतियाँ लागू करने और ज़मीन से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने जैसे कई महत्वपूर्ण कदम उन्होंने उठाए हैं। इसका परिणाम यह है कि अब देश-विदेश के निवेशकों का विश्वास उत्तराखंड की ओर बढ़ा है।

यह भी पढ़ें 👉  बंद मकान की रेकी से लेकर ताला तोड़ने तक… नैनीताल पुलिस ने चोरों का पूरा खेल किया बेनकाब, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की सख्ती का असर—लालकुआं पुलिस ने चोरी के माल सहित एक अभियुक्त को दबोचा, फरार साथी की तलाश जारी।

सीएम धामी लगातार दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री समेत केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करते रहे हैं और राज्य की ज़रूरतों व परियोजनाओं के लिए सहयोग प्राप्त करते रहे हैं। केंद्र सरकार की सहायता से उत्तराखंड को अपने विकास के संकल्प को साकार करने में नई ऊर्जा मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  सरकारी परिसंपत्तियों की होगी अनिवार्य मैपिंग और जियोफेंसिंग, दो माह में पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश।

निवेश महोत्सव’ जैसे आयोजनों में जिस उत्साह से देश के दिग्गज उद्योगपतियों की भागीदारी हो रही है, वह इस बात का संकेत है कि उत्तराखंड अब सिर्फ एक पर्यटन राज्य नहीं, बल्कि एक उभरता हुआ औद्योगिक गंतव्य भी बन चुका है।