“उत्तराखंड: गहरी खाई में कार गिरने से तीन की मौत, तीन गंभीर घायल”

ख़बर शेयर करें -

“उत्तराखंड: गहरी खाई में कार गिरने से तीन की मौत, तीन गंभीर घायल”

 

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

 

उत्तराखंड के कालसी – चकराता मोटर मार्ग पर छावनी बाजार और छावनी परिषद कार्यालय के बीच कार 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इस हादसे में वाहन के सभी यात्री उत्तर प्रदेश के पीलीभीत और बदायूं के रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बिना मालिक की अनुमति संपत्ति का सोशल मीडिया प्रचार पड़ेगा भारी, आयुक्त दीपक रावत का बड़ा संदेश।

 

 

थाना प्रभारी शिशुपाल सिंह राणा ने बताया कि हादसा शाम के लगभग 9:30 बजे हुआ था। कार में कुल छह लोग सवार थे, जिनमें से तीन की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। घायलों को चकराता के सीएचसी में उपचार के लिए भेजा गया है। घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता पुलिस ने 76 पाउच कच्ची शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार।

 

 

मृतकों का नाम  कृष्ण पाल (21), सौरभ (20) और सुनील कुमार (46) है। घायलों का इलाज चल रहा है। इस हादसे की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मुंबई में प्रवासी उत्तराखंडवासियों से मुख्यमंत्री धामी का संवाद, विकास विजन किया साझा।

ख़बर शेयर करें -