उत्तराखंडी फिल्म ‘बोल्या काका’ और ‘दून एक्सप्रेस’ जल्द ही भारतभर में होगी रिलीज – हेमंत पांडे।

उत्तराखंडी फिल्म ‘बोल्या काका’ और ‘दून एक्सप्रेस’ जल्द ही भारतभर में होगी रिलीज – हेमंत पांडे।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

हल्द्वानी। उत्तराखंड की संस्कृति और ज्वलंत मुद्दों पर आधारित फिल्म ‘बोल्या काका’ और महिला सशक्तिकरण पर बनी ‘दून एक्सप्रेस’ जल्द ही उत्तराखंड सहित भारत के विभिन्न राज्यों के सिनेमाघरों में रिलीज होंगी। यह जानकारी प्रसिद्ध अभिनेता हेमंत पांडे ने हल्द्वानी में आयोजित प्रेस वार्ता में दी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में ‘नैनीताल जैसी फीलिंग’, Rs. 8.64 करोड़ के जल सृष्टि पार्क का सीएम धामी ने किया लोकार्पण।

‘बोल्या काका’ जी.बी. म्यूजिक ट्रेडिंग एंड सर्विस प्रोवाइडर के बैनर तले बनी है, जिसके प्रोड्यूसर प्रशांत कुमार और डायरेक्टर शिव नारायण सिंह रावत हैं। हेमंत पांडे इसमें सूत्रधार की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म का मकसद उत्तराखंड की समस्याओं को जनता तक पहुँचाना है।

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षा के साथ आस्था भी—नंदा देवी महोत्सव में SSP नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी, मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण, अधिनस्थों को दिए निर्देश, माँ नंदा सुनंदा देवी की पूजा-अर्चना कर सभी के कुशल-मंगल की कामना।

वहीं, ‘दून एक्सप्रेस’ फिल्म महिला सशक्तिकरण और एक 10 वर्षीय बच्ची के संघर्ष पर आधारित है। इसे पांडे एंटरटेनमेंट एंड प्रोडक्शन ने बनाया है, जिसके प्रोड्यूसर दीपक पांडे और ममता पांडे हैं, जबकि निर्देशन अनुग्रह अग्निहोत्री ने किया है। इसमें हेमंत पांडे एक राजनीतिक नेता की भूमिका निभा रहे हैं।

प्रेस वार्ता में फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार से प्रादेशिक भाषाओं की फिल्मों को थिएटर में प्राइम टाइम स्लॉट देने की अपील की गई। हेमंत पांडे और अन्य फिल्म निर्माताओं ने कहा कि उत्तराखंड की फिल्मों के जरिए प्रदेश की संस्कृति, बोली-भाषा, रहन-सहन और प्राकृतिक सौंदर्य को पूरे देश तक पहुँचाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  बंद मकान की रेकी से लेकर ताला तोड़ने तक… नैनीताल पुलिस ने चोरों का पूरा खेल किया बेनकाब, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की सख्ती का असर—लालकुआं पुलिस ने चोरी के माल सहित एक अभियुक्त को दबोचा, फरार साथी की तलाश जारी।